PMJJBY: सिर्फ 436 रुपये में मिलेगा 2 लाख का बीमा, सरकार चला रही है यह इंश्येरेंस स्कीम

PMJJBY: ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक साल की इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे हर साल रिन्यू किया जाता है। अगर बीमाधारक की मृत्यु के बाद सरकार परिवार को कवरेज प्रदान करती है। अगर किसी कारण से बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो 2 लाख रुपये का लाइफ कवर मिलता है।

PMJJBY: केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी स्कीम्स चलाती है। इस तरह की एक स्कीम है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)। इस स्कीम के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वित्तीय रूप से सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना उद्देश्य व्यक्तियों को किफायती प्रीमियम पर जीवन बीमा कवरेज प्रदान करना है। इसकी शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana

कौन ले सकता है पॉलिसी

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक साल की इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे हर साल रिन्यू किया जाता है। अगर बीमाधारक की मृत्यु के बाद सरकार परिवार को कवरेज प्रदान करती है। बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले 18-50 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर किसी कारण से बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो 2 लाख रुपये का लाइफ कवर मिलता है। जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है।

End of Feed