PPF And Sukanya Samriddhi Account: मार्च की शुरुआत हो चुकी है और ये वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना है। टैक्स सेविंग के लिए इन्वेस्टमेंट करने के साथ-साथ अन्य वित्तीय कामों के लिए भी यह एक काफी महत्त्वपूर्ण समय है। ऐसा ही एक काम है अपने पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF और सुकन्या समृद्धि खातों में न्यूनतम राशि जमा करवाना। अगर आपके पास भी एक PPF अकाउंट है या फिर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा रखा है तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने अकाउंट में न्यूनतम रकम जमा करवा दें वरना आपका अकाउंट बंद हो सकता है। इतना ही नहीं, इस अकाउंट को दोबारा एक्टिव करने के लिए आपको जुर्माना भी भरना पड़ेगा। आइये जानते हैं PPF और सुकन्या समृद्धि अकाउंट की न्यूनतम रकम और इनके जुर्माने के बारे में।
अगर 31 मार्च तक नहीं किया ऐसा तो बंद हो जाएगा PPF और सुकन्या समृद्धि अकाउंट
पब्लिक प्रोविडेंट फंडअगर आपने भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना के तहत अकाउंट खुलवा रखा है तो जरूरी है कि 31 मार्च से पहले ही आप अपने अकाउंट में 500 रुपए जमा कर दें ताकि आपका अकाउंट एक्टिव रहे। ऐसा न करने पर आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है और आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। मान लीजिये कि आपने 4 सालों से कोई इन्वेस्टमेंट नहीं की है तो आपको अपने खाते में 200 रुपए जमा करने होंगे। हर एक साल के लिए 50 रुपए के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाता है।
सुकन्या समृद्धि खाताआपको बता दें कि अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवाया है तो आपको हर साल 250 रुपए इस अकाउंट में जमा करवाने होते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपको जुर्माना भरना पड़े और आपका अकाउंट बंद हो जाए तो 31 मार्च से पहले 250 रुपए सुकन्या समृद्धि अकाउंट में जमा करवा दें। अगर आप पैसे जमा नहीं करते तो यहां भी आपको 50 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से ही जुर्माना भरना होगा।
