PNG वालों को मिलेगी बड़ी राहत, सरकार जल्द देने वाली है बड़ा तोहफा

देशभर में करीब 60 लाख ऐसे परिवार हैं, जिनके आसपास PNG नेटवर्क मौजूद है, लेकिन वे अब भी LPG का उपयोग कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि नए पोर्टल की मदद से अधिक से अधिक उपभोक्ता PNG अपनाएंगे।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण एलपीजी (LPG) आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार एक राष्ट्रीय केंद्रीकृत पोर्टल शुरू करने पर विचार कर रही है, जहां उपभोक्ता सीधे PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

PNG GAS PORTAL

PNG वालों को मिलेगी बड़ी राहत, सरकार जल्द देने वाली है बड़ा तोहफा

फिलहाल लोगों को अपने क्षेत्र में सेवा देने वाली सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी के पास सीधे आवेदन करना पड़ता है। प्रस्तावित पोर्टल के जरिए उपभोक्ता एक ही प्लेटफॉर्म पर आवेदन कर सकेंगे, जिसे संबंधित गैस कंपनी को तय समयसीमा के भीतर निपटाना होगा।

End of Feed