यूटिलिटी

PM Vishwakarma Yojana: रोज 500 रुपये कमाने का मौका, जानें क्या है योजना और कैसे करें आवेदन?

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके हुनर में सुधार के लिए कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान केंद्र सरकार उन्हें हर दिन ₹500 स्टाइपेंड के रूप में देती है। यह मदद इसलिए दी जाती है ताकि प्रशिक्षण के दौरान उनकी आय प्रभावित न हो और वे पूरे मन से अपनी दक्षता बढ़ा सकें।

Image

यह योजना उन लोगों के लिए है जो पीढ़ियों से पारंपरिक काम कर रहे हैं जैसे बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, सुनार आदि।

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना देश के पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिदिन ₹500 की आर्थिक सहायता, फ्री टूलकिट और आसान शर्तों पर लोन दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि लोग अपने पारंपरिक हुनर को नया आकार दें और खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनें। यहां हम इस योजना के बारे में सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

किन लोगों के लिए है योजना

यह योजना उन लोगों के लिए है जो पीढ़ियों से पारंपरिक काम कर रहे हैं जैसे बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, सुनार आदि। सरकार इन कारीगरों को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहती है। इससे न केवल उनका जीवनस्तर सुधरेगा, बल्कि भारतीय शिल्प और कारीगरी को भी नया जीवन मिलेगा।

ट्रेनिंग के दौरान मिलता है ₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके हुनर में सुधार के लिए कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान केंद्र सरकार उन्हें हर दिन ₹500 स्टाइपेंड के रूप में देती है। यह मदद इसलिए दी जाती है ताकि प्रशिक्षण के दौरान उनकी आय प्रभावित न हो और वे पूरे मन से अपनी दक्षता बढ़ा सकें।

ऑनलाइन और ऑफलाइन: ऐसे करें आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक लाभार्थी दो तरीकों से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए pmvishwakarma.gov.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होता है, जहां से फार्म भरा जा सकता है। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर दस्तावेज जमा करके रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। पात्रता की पुष्टि और दस्तावेज सत्यापन के बाद आवेदन स्वीकार किया जाता है।

टूलकिट और आसान लोन की सुविधा भी शामिल

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ने वाले कारीगरों को ₹15,000 की राशि टूलकिट के लिए प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने काम के जरूरी उपकरण खरीद सकें। इसके अलावा उन्हें कम ब्याज दर पर लोन भी मिलता है। पहले चरण में ₹1 लाख तक का लोन दिया जाता है और इसे चुकाने के बाद पात्र लाभार्थी ₹2 लाख तक के दूसरे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article