PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आएगी या नहीं, ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के पात्र किसानों के बैंक खाते में 13 किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। किसान अब अपनी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसान, पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि उन्हें 14वीं किस्त मिलेगा या नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान योजना के तहत आएगी 14वीं किस्त
  • पीएम किसान पोर्टल पर चेक किया जा सकता है स्टेटस
  • स्टेटस से मालूम चल जाएगा कि 14वीं किस्त आएगी या नहीं

PM Kisan Yojana: देशभर के किसान पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में अभी तक 13 किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है। लिहाजा, किसान अब 14वीं किस्त के इंतजार में हैं। हालांकि, पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त पाने के लिए किसानों के लिए e-KYC कराना बहुत जरूरी है। अगर कोई किसान e-KYC नहीं कराता है तो उसके खाते में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त नहीं आएगी।

pm kisan yojana, pm kisan samman nidhi yojana, farmers

देशभर के पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त मिलेगी

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त पाने के लिए e-KYC कराना है बहुत जरूरी

बताते चलें कि किसान बहुत आसानी से ऑनलाइन e-KYC करा सकते हैं। अगर जो किसान खुद ऑनलाइन e-KYC नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी CSC से भी e-KYC करा सकते हैं। किसान ध्यान रखें कि e-KYC कराने के बाद एक बार पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें। पोर्टल से आपको मालूम चल जाएगा कि आपके खाते में 14वीं किस्त आएगी या नहीं।

End of Feed