PM Kisan yojana: आज किसने बजे जारी होगी 2000 रुपये की किस्त ? कितना और करना होगा इंतजार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल वही किसान इस किस्त के पात्र हैं जिन्होंने e-KYC पूरी कर ली है। अगर आपने अभी तक e-KYC, भूलेख सत्यापन या आधार-बैंक लिंकिंग नहीं की है, तो आपका पैसा रुक सकता है। आज पीएम मोदी इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने वाले हैं।

PM Kisan 20th Installment Time Today: आज करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज PM किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan yojana) की 20वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। यह पैसा DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आएगा। चलिए जानते हैं कि आपको कितने बजे किस्त का पैसा मिल सकता है।

PM Kisan yojana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। (फोटो-istock)

कब आएगा पैसा? जानिए किस्त की टाइमिंग (kitne baje ayegi kist)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह लगभग 3 घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम किसान की 20वीं किस्त आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किसानों के खातों में भेजी जाएगी। यह रकम सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए आएगी। राशि ट्रांसफर होते ही लाभार्थियों को SMS अलर्ट भी मिलेगा।

End of Feed