PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का लेना है फायदा तो न करें ये 4 गलतियां, वरना रुक सकता है पैसा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप इन चार मुख्य बातों का ध्यान रखते हैं, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर पहुंच सकती है। कोई भी गलती न केवल पैसा रोक सकती है बल्कि भविष्य में योजना से बाहर भी कर सकती है। यहां हम डिटेल में आपको जानकारी दे रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के करोड़ों किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद प्रदान करती है। यह राशि तीन किश्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की 19 किश्तें जारी हो चुकी हैं और किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह जून में जारी हो सकती है। हालांकि, किसानों की अगली किस्त कुछ सामान्य गलतियों की वजह से अटक सकती है। अगर आप चाहते हैं कि 20वीं किस्त बिना किसी अड़चन के आपके अकाउंट में पहुंचे, तो नीचे दी गई चार जरूरी बातों का खास ध्यान रखें।

1. ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी

PM किसान योजना के तहत अब ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य हो गया है। यदि आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। आप e-KYC ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पूरा कर सकते हैं।

End of Feed