PM किसान की 20वीं किस्त अटक सकती है, अगर 30 अप्रैल तक नहीं करवाया ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना है। इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर आप PM किसान की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो नजदीकी जन सेवा केंद्र या राजस्व विभाग भी जा सकते हैं।

PM Kisan 20th Installment: मौजूदा समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना है। इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस पैसे का इस्तेमाल किसान खाद, बीज और उर्वरक आदि कृषि संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।

PM Kisan 20th Installment

PM किसान की 20वीं किस्त अटक जाएगी, अगर 30 अप्रैल तक नहीं करवाया ये काम

कब आएगी अगली किस्त

PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 3 किस्तें जारी करके किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं। हर किस्त में 2000 रुपये DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं। अभी तक PM किसान के तहत 19 किस्तें किसानों के खातों में डायरेक्ट भेजी जा चुकी हैं। फिलहाल लोग 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के महीने में PM किसान की अगली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन जून में किस्त प्राप्त करने के लिए फिलहाल किसानों के लिए एक काम करवाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

End of Feed