PM Kisan 20th Installment: मौजूदा समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना है। इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस पैसे का इस्तेमाल किसान खाद, बीज और उर्वरक आदि कृषि संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
कब आएगी अगली किस्त
PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 3 किस्तें जारी करके किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाते हैं। हर किस्त में 2000 रुपये DBT के माध्यम से भेजे जाते हैं। अभी तक PM किसान के तहत 19 किस्तें किसानों के खातों में डायरेक्ट भेजी जा चुकी हैं। फिलहाल लोग 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के महीने में PM किसान की अगली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन जून में किस्त प्राप्त करने के लिए फिलहाल किसानों के लिए एक काम करवाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
30 अप्रैल से पहले करवा लें ये काम
आपको बता दें कि हाल ही में कृषि विभाग ने किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 30 अप्रैल से पहले आपको कृषि आईडी कार्ड बनवा लेना चाहिए। अगर आप भी PM किसान की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और किसान आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नजदीकी जन सेवा केंद्र या राजस्व विभाग भी जा सकते हैं। अगर किसान आईडी कार्ड नहीं बनवाते हैं तो किस्त प्राप्त करने में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
