यूटिलिटी

PM-KISAN 20th Installment: कब आएगी PM किसान योजना की अगली किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM-KISAN 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

Image

PM Kisan 20th Installment

Photo : iStock

PM-KISAN 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जल्द किसानों के बैंक अकाउंट में आ सकती है। बता दें कि इस योजना के तहत योग्य किसानों को 2000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि यह किस्त जून 2025 में आ सकती है।

क्या है पीएम-किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की छोटी-मोटी कृषि जरूरतों- जैसे बीज, खाद, सिंचाई आदि, में मदद करना और उनकी आमदनी को स्थिरता देना है। योजना के तहत हर किस्त में 2000 रुपये भेजे जाते हैं।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। लेकिन कुछ वर्गों को इससे बाहर रखा गया है
  • संस्थागत जमीन मालिक: ट्रस्ट या संस्थान के नाम पर जमीन होने पर पात्रता नहीं है।
  • सरकारी कर्मचारी: राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी (क्लास 4 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ को छोड़कर) इस योजना के लिए अयोग्य हैं।
  • प्रोफेशनल्स: रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकील योजना के दायरे से बाहर हैं।
  • इनकम टैक्स देने वाले किसान: जिन्होंने पिछले आकलन वर्ष में आयकर भरा है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।

कैसे चेक करें स्टेटस?

  • सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Farmer Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां से ‘Beneficiary List’ विकल्प को चुनें।
  • अब खुले फॉर्म में अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
  • फिर ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थी किसानों की सूची आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। आप उसमें अपना नाम खोज सकते हैं।

अब तक की किस्तें

  • 19वीं किस्त: 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को फायदा मिला था, जिनमें से 2.4 करोड़ महिलाएं थीं।
  • 18वीं किस्त: अक्टूबर 2024 में दी गई थी।
  • 17वीं किस्त: जून 2024 में किसानों के खातों में भेजी गई थी।
  • इस हिसाब से 20 वीं किस्त जून 2025 में आ सकती है।
Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article