सुबह और शाम की हवा ठंडी होती है, जो घर को नेचुरली कूल करती है। लेकिन दोपहर में सूरज की गर्मी खिड़कियों से अंदर घुसती है और कमरे को ओवन जैसा बना देती है। इसलिए सुबह-शाम वेंटिलेशन रखें, और दोपहर में पर्दे या ब्लाइंड्स लगाकर खिड़कियां बंद कर दें।
LED बल्ब ना सिर्फ 80% तक कम बिजली खर्च करते हैं बल्कि ये हीट भी बहुत कम जनरेट करते हैं। पुराने CFL या इनसेंडेसेंट बल्ब गर्मी बढ़ाते हैं जिससे कूलिंग डिवाइसेज पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में सिर्फ LED बल्ब का ही इस्तेमाल करें।
अगर आपके क्षेत्र में ह्यूमिडिटी कम है तो कूलर, AC का बेहतरीन और सस्ता विकल्प है। साथ ही, दो खिड़कियों को आमने-सामने खोल कर क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं जिससे हवा का बहाव बना रहे। इससे कमरे में गर्मी नहीं टिकेगी और आपको AC की जरूरत भी कम पड़ेगी।
डार्क कलर धूप को अब्जॉर्ब करते हैं, जबकि हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम या पेस्टल, सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं। मोटे पर्दे (ब्लैकआउट या थर्मल) लगाने से सूरज की गर्मी कमरे तक नहीं पहुंचेगी और घर ठंडा बना रहेगा।
घर की छत से सबसे ज्यादा गर्मी आती है। अगर आप छत पर सफेद चूना या रूफ कूलिंग पेंट लगवाएं तो वह सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करेगा और घर का तापमान 4–6°C तक कम हो सकता है। इससे AC और कूलर पर कम लोड आएगा।
टीवी, मॉनिटर, वॉशिंग मशीन, चार्जर जैसे कई डिवाइसेज इस्तेमाल नहीं होने पर भी लगातार चालू रहते हैं। ये न केवल बिजली खर्च करते हैं बल्कि अतिरिक्त गर्मी भी पैदा करते हैं। स्टैंडबाय मोड में भी ये बिजली खपत करते हैं, इसलिए उपयोग के बाद स्विच बंद कर दें।
AC को 16 या 20 डिग्री पर चलाना आपके बिल को डबल कर सकता है। ऐसे में एसी को 24-26°C पर चलाना चाहिए। यह एक आदर्श तापमान है जो शरीर के लिए आरामदायक भी है और बिजली बचत भी करता है। साथ ही टाइमर लगाकर उसे जरूरत से ज्यादा देर तक चलने से रोकें। जैसे आप सुबह 4 बजे एसी को बंद कर सकते हैं।
गर्मियों में सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं- तो क्यों न उसका इस्तेमाल बिजली बनाने में करें? सोलर पैनल से आप फ्री में पंखा, लाइट, कूलर जैसे उपकरण चला सकते हैं। एक बार की लागत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन लंबे समय में ये आपकी जेब को राहत देगा।
अगर आप नया फ्रिज, एसी या वॉशिंग मशीन खरीद रहे हैं, तो केवल 5-स्टार रेटिंग वाले ही चुनें। ये मशीनें कम ऊर्जा में ज्यादा परफॉर्मेंस देती हैं। इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC या फ्रिज 30% से ज्यादा बिजली की बचत कर सकता है।
कई लोग दोपहर में कपड़े धूप में सुखाते हैं, जिससे वो भाप बनकर घर में गर्मी बढ़ाते हैं। कोशिश करें कि सुबह जल्दी या शाम के समय ही कपड़े सुखाएं, जिससे कमरे की नमी और तापमान दोनों कंट्रोल में रहें।