PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत हर साल किसानों को 3 किस्तों के माध्यम से 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। फिलहाल किसान 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 किसानों को दशहरे से पहले ही खुशखबरी देने की तैयारी कर चुकी है। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम जिले से प्रधानमंत्री द्वारा 18वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेजे जायेंगे। इसी दिन आपके खाते में 18वीं किस्त के 2000 रुपये सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।
दशहरे से पहले मिलेगी किसानों को खुशखबरी, जानें कब आ रहे हैं 18वीं किस्त के पैसे
18वीं किस्त से पहले
18वीं किस्त के जारी होने से पहले आपको पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘फार्मर कॉर्नर’ या ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करवाना होगा। इसके बाद फोन पर आये OTP को दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा। इतना ही नहीं, अगर योजना की 18वीं किस्त प्राप्त करनी है तो eKYC जरूर करवा लें।
यह भी पढ़ें: Rule Change: आधार कार्ड से लेकर PPF तक आज से बदल जाएंगे ये नियम, इन बातों का रखना होगा खास ध्यान
क्यों दी जाती है वित्तीय सहायता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले पैसे महंगाई के इस दौर में किसानों की काफी सहायता करेंगे। पीएम किसान के तहत ट्रांसफर किये जाने वालों पैसों का इस्तेमाल किसान बीज और खाद खरीदने के साथ-साथ कृषि से संबंधित अन्य जरुरतों को पूरा करने के लिए भी कर सकते हैं। पीएम किसान द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता से किसानों को कृषि संबंधित जरूरतें पूरी करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी आय में वृद्धि भी होगी।
