PM Kisan 17th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 17वीं किस्त, किसानों को कितना करना पड़ेगा इंतजार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 2, 2024, 01:50 PM IST

PM Kisan 17th Installment: पीएम किसान योजना के जरिए किसानों के खाते में सरकार हर साल 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। यह रकम किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में पहुंचती है। ऐसे किसान, जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपनी ई-केवाईसी नहीं पूरी की है वो जल्द से जल्द कर लें।

PM Kisan 17th Installment: देश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के जरिए देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करती है। पीएम किसान योजना के जरिए किसानों के खाते में सरकार हर साल 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। यह रकम किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में पहुंचती है। इस योजना की किस्त हर 4 महीने में सीधा किसानों के खातों में भेजी जाती है। पीएम किसान की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी।

PM Kisan 17th Installment Date

कब आ सकती है किस्त

उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान की 17वीं किस्त इस महीने यानी जून में आ सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन तब तक देश के किसानों को कुछ जरूरी काम को पूरा कर लेना चाहिए।

End of Feed