दिल्ली में जल्द मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज, ऐसे करें आवेदन, इन्हें मिलेगा लाभ

Ayushman Card Yojana Registration in Delhi: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का रजिस्ट्रेशन 8 मार्च के बाद से शुरू हो सकता है। योजना के तहत लोगों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा जिसके लिए 5 लाख रुपये केंद्र सरकार तो 5 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जायेंगे। किसी भी आर्थिक और सामाजिक बैकग्राउंड वाले लोग, जिनकी उम्र 70 साल या इससे अधिक है, आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi Ayushman Card Yojana Registration: जल्द ही दिल्ली में 10 लाख तक का इलाज फ्री होने वाला है। हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, पंकज सिंह ने घोषणा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का रजिस्ट्रेशन 8 मार्च के बाद से शुरू हो सकता है। योजना के तहत लोगों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा जिसके लिए 5 लाख रुपये केंद्र सरकार तो 5 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जायेंगे। इस एक फैसले की बदौलत लोग उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तक अपनी बेहतर पहुंच बना पायेंगे।

Ayushman Bharat Yojana

दिल्ली में जल्द मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज

सिर्फ इन्हें ही मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही 70 साल और इससे अधिक उम्र वाले वृद्धजनों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया था। इस तरह किसी भी आर्थिक और सामाजिक बैकग्राउंड वाले लोग, जिनकी उम्र 70 साल या इससे अधिक है, आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि अगर आपकी उम्र 70 साल से कम है तो आपको नीचे बताये जा रहे पात्रता संबंधित नियमों का खास ध्यान रखना होगा।

End of Feed