दुर्गापूजा, दिवाली और छठ में घर जाना है? ऐसे पाएं कंफर्म ट्रेन टिकट

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो आपको अभी से ही नींद से जाग जाना चाहिए। आप कुछ ट्रिक्स अपनाकर फेस्टिव सीजन में भी कन्फर्म टिकट पा सकते हैं।

वैसे तो ट्रेन से बिहार जाने में साल के 12 महीने ही परेशानी होती है, लेकिन दुर्गापूजा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान ट्रेनों में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भरने लगती हैं।

TRAIN Ticket

अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ छोटी-छोटी तैयारियां करके कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ाई जा सकती है। इसमें IRCTC की Master List और IRCTC eWallet काफी काम आ सकते हैं।

End of Feed