यूटिलिटी

नौकरी बदलते ही PF का पैसा निकालते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानिए सही तरीका

अक्सर लोग नौकरी बदलने के तुरंत बाद अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं। यह कदम भले ही तुरंत राहत दिला दे, लेकिन लंबी अवधि में इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। दरअसल, पीएफ पर मिलने वाला ब्याज और कंपाउंडिंग का फायदा खत्म हो जाता है। चलिए जानते हैं सही तरीका क्या है।

Image

अक्सर लोग नौकरी बदलने के तुरंत बाद अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं। (image-istock)

Photo : iStock

PF Withdrawal After Job Change: पीएफ अकाउंट को रिटायरमेंट प्लानिंग की सबसे सुरक्षित बचत माना जाता है। लेकिन अगर नौकरी बदलते ही पैसा निकाल लिया जाए तो टैक्स का बोझ भी बढ़ सकता है और भविष्य की फंडिंग भी घट सकती है। इसलिए पीएफ खाते को लेकर समझदारी से फैसला लेना बेहद जरूरी है। यहां हम सही तरीका बता रहे हैं कि आपको पैसा निकालना चाहिए या नहीं?

पीएफ अकाउंट क्यों है खास

हर नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा पीएफ अकाउंट में जमा होता है, उतना ही योगदान कंपनी भी करती है। यह अकाउंट एक लॉन्ग-टर्म सेविंग टूल है, जो रिटायरमेंट तक बड़ी रकम बनाता है। जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी की सुविधा भी दी जाती है।

नौकरी बदलते ही पैसे निकालना क्यों नुकसानदायक

अगर आप नौकरी बदलते ही पीएफ निकाल लेते हैं, तो ब्याज पर मिलने वाला कंपाउंडिंग बेनिफिट खत्म हो जाता है। उदाहरण के लिए, 10 साल लगातार जमा होने से फंड कई गुना बढ़ सकता है, लेकिन बीच-बीच में निकालने से यह रकम काफी कम हो जाती है।

टैक्स का बोझ भी बढ़ता है

5 साल पूरे होने से पहले पीएफ अकाउंट से निकासी करने पर टैक्स देना पड़ता है। यानी जल्दी पैसे निकालने पर न केवल सेविंग्स कम होती है बल्कि टैक्स की वजह से रकम और घट जाती है। यह कदम भविष्य के लिहाज से घाटे का सौदा बन जाता है।

बेहतर विकल्प: ट्रांसफर करना

नौकरी बदलने के बाद पैसा निकालने के बजाय बेहतर विकल्प है कि पीएफ अकाउंट को नई कंपनी के अकाउंट से ट्रांसफर कर दिया जाए। यह प्रोसेस अब बेहद आसान है और UAN पोर्टल के जरिए कुछ क्लिक में ऑनलाइन किया जा सकता है। इससे बैलेंस और ब्याज दोनों लगातार जुड़ते रहते हैं।

जरूरत पर आंशिक निकासी का विकल्प

अगर किसी इमरजेंसी में पैसे की जरूरत है, तो आप आंशिक निकासी कर सकते हैं। लेकिन पूरा खाता खाली करना किसी भी दृष्टि से फायदेमंद नहीं है। लंबे वक्त तक पीएफ को जारी रखना आपके रिटायरमेंट फंड को मजबूत बनाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article