Ayushman Bharat Card: मुफ्त में होगा 5 लाख तक का इलाज, ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

कल सरकार ने आयुष्मान भारत के नियमों में जरूरी बदलाव करते हुए 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग भी अब आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप नए आयुष्मान भारत कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Yojana: मोदी सरकार ने कल आयुष्मान भारत योजना के नियमों में बड़े बदलाव किये हैं। नियमों में किये गए बदलाव के बाद अब 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजन भी इस योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा पाएंगे। आयुष्मान भारत योजना, दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ एश्योरेंस योजनाओं में से एक है। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से देश के लगभग 4.5 करोड़ परिवारों और लगभग 6 करोड़ वृद्धजनों को सीधे तौर पर फायदा होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बेहद आसानी से आयुष्मान भारत कार्ड कैसे बनवा सकते हैं।

Ayushman Bharat Yojana

मुफ्त में होगा 5 लाख तक का इलाज, ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत की पात्रता

70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के लिए

इससे पहले कि आप आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनवाने की प्रक्रिया समझें, पहले योजना के पात्रता संबंधित नियमों को जान लेते हैं। 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग, फिर चाहे उनका आर्थिक या सामाजिक बैकग्राउंड कैसा भी हो, अब इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों के लिए अलग तरह का आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। यह कार्ड किस तरह अन्य आयुष्मान कार्ड्स से अलग होगा इस संबंध में सरकार द्वारा जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है।

End of Feed