यूटिलिटी

Bank FD: एक्सिस बैंक vs कोटक महिंद्रा बैंक, कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 12, 2024, 02:57 PM IST

Axis Bank FD vs Kotak Mahindra Bank FD: देश के दो बड़े बैंक एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक अलग-अलग टेन्योर के लिए कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ग्राहकों को ऑफर करते हैं। इन दोनों ही बैंकों में से कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है, आइए जान लेते हैं।

Image

Bank FD: एक्सिस बैंक vs कोटक महिंद्रा बैंक, कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न

Axis Bank FD vs Kotak Mahindra Bank FD: सरकारी और प्राइवेट देश के दोनों ही सेक्टर के बैंक इन दिनों फंड जुटाने के लिए आक्रमक रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। देश के दो बड़े बैंक एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक अलग-अलग टेन्योर के लिए कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ग्राहकों को ऑफर करते हैं। इन दोनों ही बैंकों में से कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है, आइए जान लेते हैं।

एक्सिस बैंक vs कोटक महिंद्रा बैंक

एक्सिस बैंक के पास एफडी के 30 टेन्योर का बास्केट है, जबकि कोटक बैंक के पास 20 हैं। एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिनिमम 3 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.25 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर न्यूनतम 3.5 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.75 फीसदी तक का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू हैं। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75 फीसदी और 7.4 फीसदी के बीच ब्याज ऑफर करता है।

1 और 2 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट

कई बैंकों में 1 साल और 2 साल की FD बहुत लोकप्रिय हैं। एक्सिस बैंक 1 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर नॉन-सीनियर सिटीजन को 6.70 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक समान अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर नॉन-सीनियर सिटीजन को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है।

एक्सिस बैंक 2 साल की अवधि वाली FD पर सामान्य नागरिकों को 7.1 फीसदी और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। कोटक बैंक द्वारा दी जाने वाली दरें 60 वर्ष से कम आयु वालों के लिए 7.15 फीसदी और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 7.65 फीसदी हैं।

3, 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट

3 साल की अवधि के लिए एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज देता है, जबकि वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए ब्याज दर 50 बेसिस प्वाइंट से बढ़कर 7.6 फीसदी हो जाती है। कोटक बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें 60 वर्ष से कम आयु वालों और उससे अधिक आयु वालों के लिए क्रमशः 7 फीसदी और 7.6 फीसदी हैं। 5 साल की अवधि के लिए एक्सिस बैंक सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को 7% और 7.75% ब्याज दर प्रदान करता है। कोटक बैंक द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें क्रमशः दो आयु वर्गों के लिए 6.2% और 6.7% हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article