Pariksha Pe Charcha 2023 Live Telecast and Streaming Link Today on DD National Live: परीक्षा यानी कि Exam...यह शब्द सुनकर कई बच्चे/स्टूडेंट्स/लोग प्रेशर में आ जाते हैं, पर अगर सही रणनीति और सूझबूझ से चला जाए तो यही परीक्षा बड़ी सरल हो जाती है और यही आपके जीवन का टर्निंग प्वॉइंट बन जाती है। परीक्षा सिर पर हावी न हो...यही बताने और समझाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल बच्चों को आ रहे हैं। वह अपने साल में होने वाले खास प्रोग्राम या मास्टर क्लास परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चों को खास टिप्स देंगे। आइए, जानते हैं कि मोदी सर की मास्टर क्लास से जुड़ी हर अहम डिटेल:
Pariksha Pe Charcha के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi बच्चों के साथ संवाद साधेंगे और उन्हें बताएंगे-समझाएंगे कि आखिर कैसे परीक्षा के दौरान खुद पर तनाव को हावी नहीं होने देना है। (सोर्सः www.mygov.in/ppc-2023)
‘Pariksha Pe Charcha’ Timings
प्रधानमंत्री मोदी का "परीक्षा पे चर्चा" नाम का यह कार्यक्रम शुक्रवार यानी 27 जनवरी, 2023 को ठीक सुबह 11 बजे है। वह इस दौरान "एग्जाम वॉरियर्स" (स्टूडेंट्स) के साथ संवाद साधेंगे।‘Pariksha Pe Charcha’ Event Location
परीक्षाओं को कैसे हैंडल किया और प्रेशर के बगैर कैसे अच्छे नंबर लाए जाएं...सरीखे विषयों पर पीएम की मास्टर क्लास देश की राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में होगी।Looking forward to interacting with #ExamWarriors during ‘Pariksha Pe Charcha’ at 11 AM tomorrow, 27th January. t.co/5aoddVX35O
— ANI (@ANI) Jan 26, 2023
