यूटिलिटी

Alert! कहीं आपके Pan Card पर तो नहीं है फर्जी लोन, मिनटो में ऐसे करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 18, 2023, 12:24 PM IST

Pan Card Fraud: डिजिटलाइजेशन के साथ पैन व आधार कार्ड के फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जब पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर स्कैमर्स द्वारा लोन लिया जा रहा है। ऐसे में कहीं आप भी इसकी गिरफ्त में तो नहीं हैं। नीचे दिए इस आसान स्टेप के माध्यम से आप अपना सिविल चेक कर सकते हैं।

Image

Pan Card Fraud In India: इस आसान स्टेप से चेक करें कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं है फर्जी लोन

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजी से बढ़ रहे हैं आधार पैन फ्रॉड के मामले।
  • भूलकर भी किसी अनजान व्यक्ति या कंपनियों को पैन कार्ड की फोटोकॉपी ना करें शेयर
  • लगातार अपना सिविल करते रहें चेक।

Pan Card Fraud: देश में पैन कार्ड फ्रॉड के मामले दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब स्कैमर्स किसी और का आधार व पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लोन ले लेते हैं, यूजर्स को इस बारे में तब पता चलता है, जब लोन चुकाने के लिए कंपनियों द्वारा फोन कॉल किया (Pan Card Frauds In India) जाता है। साथ ही तब तक लोन की राशि और ब्याज दर दोनों काफी ज्यादा हो चुकी (Pan Card Fraud Report) होती हैं। बीते कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर किसी ने फर्जी लोन लिया था। वहीं बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव भी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। इससे यह साफ होता है कि, आम आदमी के साथ कोई भी व्यक्ति इस साइबर फ्रॉड के मामले के गिरफ्त में आ सकता है। ऐसे में आपको अधिक सजग होने की जरूरत है।

दरअसल अब आपको लोन लेने के लिए बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि कई ऐसी लोन की कंपनियां हैं, जो आपको कॉल कर खुद लोन देती हैं। यही कारण है कि, आपका पैन और आधार गलत हांथो में लग जाने से कोई इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और जाने अनजाने में स्कैम होने का खतरा रहता है। बता दें इस फर्जीवाड़े से आपका सिविल प्रभावित होता है, जिससे आपको आगे किसी बैंक से लोन लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कई बार इसके चलते बैंक आपको लोन देने से इंकार कर सकता है।

ऐसे में कहीं आपके भी पैन कार्ड पर कोई फर्जी लोन तो नहीं लिया गया है। यहां हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे, जिसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि, कहीं आपके पैन कार्ड पर गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया गया है। साथ नीचे दिए इन बातों को ध्यान में रखकर आप पैन कार्ड के फर्जीवाड़े से बच सकते हैं।

PAN कार्ड पर लोन ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले Cibil.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमनपेज पर जाकर Get Your CIBIL Score सेक्शन में जाएं।
  • यहां सब्सक्रिप्शन प्लान का चयन कर सकते हैं।
  • इसके बाद Registration पर क्लिक करें, यहां अपना डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज कर पैन नंबर डालकर आप अपना सिविल चेक कर सकते हैं।

How To Report Misuse Of Pan Card, पैन कार्ड के फर्जी इस्तेमाल पर यहां करें शिकायत

यदि आपके भी पैन कार्ड पर किसी प्रकार का कोई लोन लिया गया है तो आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या पास के पुलिस थाने में प्रूफ के साथ इसकी शिकायत कर सकते हैं। इनकम टैक्स द्वारा तुरंत इस पर कार्रवाई की जाती है। ध्यान रहे भूलकर भी इसे इग्नोर ना करें। आपकी जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकता है।

How To Stop Misuse Of Pan Card, Pan Card के फर्जीवाड़े से बचने के लिए क्या करें

  1. यदि आप चाहते हैं कि आपके आधार व पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल ना हो पाए, तो नीचे दिए इन बातों का ध्यान रखें। तथा भूलकर भी ये गलती ना करें।
  2. भूलकर भी किसी अनजान व्यक्ति या कंपनियों अपना पैन नंबर या इसकी फोटोकॉपी साझा ना करें।
  3. किसी जरूरी कार्य के लिए पैन व आधार की फोटोकॉपी साझा करते समय उस पर मकसद जरूर लिखें।
  4. महीने भर के अंतराल पर अपना सिविल स्कोर चेक करते रहें।
  5. ध्यान रहे पहचान पत्र के तौर पर भूलकर भी किसी को अपना पैन कार्ड ना दें।
  6. बैंक या लेन-देन के कार्यों के लिए ही पैन कार्ड का इस्तेमाल करें।
यदि आपको कहीं पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है तो आप मास्क आधार व पैन यूज कर सकते हैं। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति को अपने पैन व आधार से संबंधित डिटेल्स व फोटोकॉपी साझा करने से बचें।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article