यूटिलिटी

Alert! इन 13 करोड़ पैन कार्ड धारकों का बैन हो सकता है अकाउंट, समय रहते कर लें ये काम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 06:40 AM IST

Pan Aadhar Link Online: पैन कार्ड धारकों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है। आयकर विभाग द्वारा निर्धारित पैन से आधार लिंक करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। ऐसे में यदि आपने अब तक अपना पैन आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो समय रहते जल्द ये काम निपटा लें। अन्यथा आपका कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा तथा जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Image

पैन से आधार कैसे लिंक करवाएं

KEY HIGHLIGHTS
  • पैन कार्ड आधार लिंक करवाना अनिवार्य।
  • इस स्थिति में निष्क्रिय कर दिया जाएगा पैन कार्ड।
  • पैन से आधार लिंक न होने पर टैक्स संबंधी गतिविधियों में नहीं मिलेगा किसी प्रकार का फायदा।

Pan Aadhar Link Online: मार्च माह के शुरुआत के साथ पैन कार्ड धारकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (CBT) ने सभी पैन कार्ड धारकों से जल्द से जल्द अपना पैन आधार से लिंक करने के लिए नोटिफिकेशन जारी (Pan Card Aadhar Card Link Online) किया है। इसके लिए कार्ड धारकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यदि आप 31 मार्च तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाते हैं तो आपको 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं यदि तीन माह के बाद आप लिंक करवाते हैं, तो आपको 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।

साथ ही आपका पैन कार्ड हमेशा के लिए निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं आपका बैंक खाता भी ब्लॉक कर (Pan Card Aadhar Link) दिया जाएगा। आप वित्तीय लेनदेन या फिर आईटीआर फाइलिंग भी नहीं कर सकेंगे। मजबूरन आपको पैन कार्ड के दफ्तर चक्कर लगाना पड़ेगा और शुल्क के साथ पुन: पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा।

सीबीटी द्वारा जारी आंकड़ो पर नजर डालें तो 61 करोड़ पैन कार्ड धारकों में से 48 करोड़ लोगों ने अपना आधार पैन से लिंक करवा लिया है, जबकि 13 करोड़ पैन कार्ड धारकों ने अब तक इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्ति नहीं (Online Pan Card) की है। ऐसे में यदि आप भी इन 13 करोड़ में शामिल हैं, तो समय रहते अलर्ट हो जाएं और जल्द से जल्द अपना पैन आधार से (Pan Card Link) लिंक करवाएं। यहां हम आपको पैन को आधार से लिंक करवाने के आसान स्टेप बताएंगे। नीचे दिए इस स्टेप को फॉलो कर आप आसानी से अपना पैन आधार से लिंक करवा सकते हैं।

Aadhar Pan Card Link Online, 31 मार्च को दिया गया था निर्देश

केंद्रीय प्रत्यक्ष टैक्स बोर्ड (CBT) ने अप्रैल 2022 को सभी पैन कार्ड धारकों को आधार से लिंक करवाने का निर्देश दिया था। इसके लिए 31 मार्च 2023 की तारीख निर्धारित की गई थी। बता दें सीबीटी द्वारा पैन धारकों को कुल 1 साल का समय दिया गया है। ऐसे में तारीख बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। यदि आप पैन लिंक नहीं करवाते हैं, तो आपको कारोबार एवं टैक्स संबंधी गतिविधियों में किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। वहीं पैन से आधार लिंक हो जाने के बाद, आधार कार्ड से सारे काम निपटा सकेंगे। यहां तक कि इनकम टैर्स रिटर्न फाइल करने के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सरकारी कार्यों के लिए नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे Pan Card

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यदि आप पैन सा आधार लिंक नहीं करवाते हैं, तो आपका पैन कार्ड 31 मार्च से पूरी तरह अवैध घोषित कर दिया जाएगा। आप इसका किसी भी सरकारी कार्यों या अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यदि आप इसके बावजूद इसका इस्तेमाल करते पकड़े गण तो आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। आयकर विभाग के अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आपको 10000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

कैसे लिंक करें पैन से आधार

आप घर बैठे मात्र 5 से 10 मिनट में पैन से आधार लिंक कर सकते हैं, इसके लिए आपको कहीं चक्कर काटने की जरूरत या किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने पैन धारकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।

Pan Aadhar Link Online, ऑनलाइन पैन से आधार कैसे लिंक करें

  • सबसे पहले Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर क्विक लिंक पर क्लिक करे।
  • यहां Aadhar Link के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बीद अपना पैन नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके पैन कार्ड से संबंधित सारी डिटेल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे वेरिफाई करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा। अपना 6 अंको का ओटीपी दर्ज करें।
  • आपके आधार लिंक कि प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, इसे वेरिफाई कर स्वीकृत कर दिया जाए।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइ अपना आधार से पैन कार्ड लिंक करवा सकेंगे।

How To Link Pan With Aadhar Via Call, SMS

वहीं नेट संबंधित परेशानी होने पर या इंटरनेट की सेवा मौजूद न होने पर आप ऑफलाइन भी अपना पैन आधार से लिंक कर सकते हैं।

  1. इसके लिए सबसे अपने फोन के मैसेज बॉक्स मे जाएं।
  2. पंजीकृत मोबाइल नंबर से UIDPAN टाइप कर, 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज 567678 या फिर 56161 पर SMS करें।
  3. आपका आधार पैन से लिंक हो जाएगा।
  4. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर Successful का मैसेज आ जाएगा।
  5. इसके बाद समझ जाएं आपका पैन आधार से लिंक हो चुका है।

एक बार पुन: सूचित किया जाता है, कि 31 मार्च तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवा लें, अन्यथा आपको भारी नुकसान सहना पड़ सकता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article