यूटिलिटी

PAN 2.0 क्या है? क्या बंद हो जाएगा पुराना पैन कार्ड, क्या नया बनवाना जरूरी है? जानें सभी सवालों के जवाब

PAN 2.0: सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराने PAN कार्ड भी PAN 2.0 के तहत पूरी तरह वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास 2017 से पहले के कार्ड हैं, उनमें QR कोड नहीं होता, लेकिन वे चाहें तो नया कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। PAN 2.0 के साथ अब मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, नाम और जन्मतिथि जैसे डिटेल्स को आसानी से और फ्री में अपडेट किया जा सकेगा।

Image

PAN 2.0 को नवंबर 2024 में वित्त मंत्रालय ने लॉन्च किया, जिसका मकसद टैक्सपेयर्स को बेहतर, तेज और भरोसेमंद सेवाएं देना है।

PAN 2.0: पैन कार्ड अब केवल एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक एडवांस डिजिटल टूल बन गया है। सरकार अब PAN 2.0 लाई है, जो पेपरलेस प्रोसेस, यूनिफाइड पोर्टल और डाइनैमिक QR कोड जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हालांकि मौजूदा PAN कार्ड धारकों को कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनके कार्ड अब भी पूरी तरह वैध हैं। यहां हम नए पैन कार्ड सिस्टम (PAN 2.0) में बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

PAN 2.0 क्या है और क्यों लॉन्च किया गया

PAN 2.0 को नवंबर 2024 में वित्त मंत्रालय ने लॉन्च किया, जिसका मकसद टैक्सपेयर्स को बेहतर, तेज और भरोसेमंद सेवाएं देना है। इसके तहत अब सभी PAN से जुड़ी सेवाएं एक ही यूनिफाइड पोर्टल पर उपलब्ध होंगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस होगी। यह पहल भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिलेगा ₹1500 का तोहफा! इस दिन आ रही किस्त

PAN 2.0 के 5 फायदे

  • फास्ट प्रोसेसिंग- PAN कार्ड का इंस्टेंट ऑनलाइन इश्यू।
  • पेपरलेस प्रोसेस- पूरी प्रक्रिया डिजिटल, डॉक्यूमेंट अपलोड की जरूरत कम।
  • सिक्योरिटी अपग्रेड- बेहतर डेटा प्रोटेक्शन और वेरिफिकेशन सिस्टम।
  • ई-फॉर्मेट सपोर्ट- कार्ड को डिजिटल वॉलेट या मोबाइल में सेव करने की सुविधा।
  • आसान अपडेट- ऑनलाइन एड्रेस, फोटो या सिग्नेचर अपडेट की सुविधा।

पुराने PAN कार्ड से कितना अलग है नया PAN 2.0

2017 से PAN कार्ड में QR कोड दिया जा रहा है, लेकिन PAN 2.0 में यह QR कोड अब डाइनैमिक बन गया है। इसका मतलब है कि जब आप इस QR कोड को स्कैन करेंगे, तो वह रियल टाइम में अपडेटेड जानकारी दिखाएगा। इससे कार्ड की वैधता जांचना, पहचान वेरीफाई करना और फर्जीवाड़े से बचाव करना आसान हो जाएगा।

क्या पुराने PAN कार्ड होल्डर्स को कुछ करना होगा?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराने PAN कार्ड भी PAN 2.0 के तहत पूरी तरह वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास 2017 से पहले के कार्ड हैं, उनमें QR कोड नहीं होता, लेकिन वे चाहें तो नया कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। किसी भी तरह की पेनिक या नई रिक्वेस्ट की जरूरत नहीं है जब तक आप कोई अपडेट या करेक्शन नहीं करवाते।

PAN 2.0 में अपडेट और सुरक्षा से जुड़े नए बदलाव

PAN 2.0 के साथ अब मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, नाम और जन्मतिथि जैसे डिटेल्स को आसानी से और फ्री में अपडेट किया जा सकेगा। आधार से लिंक होने के कारण यह प्रक्रिया पहले से ही आसान थी, लेकिन अब इसे और सहज बना दिया गया है। इसके अलावा एक खास QR रीडर ऐप से QR कोड स्कैन करके व्यक्ति की पुष्टि की जा सकती है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं: यूनिफाइड पोर्टल की सुविधा

PAN 2.0 के तहत शुरू किया गया यूनिफाइड पोर्टल PAN और TAN से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही वेबसाइट पर मुहैया कराएगा। इससे न केवल यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा बल्कि शिकायतों का समाधान भी तेजी से होगा। प्रोसेस पेपरलेस होने के कारण पारदर्शिता और ट्रैकिंग भी आसान होगी।

PAN को लेकर लापरवाही पर जुर्माना, जानिए नियम

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272B के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक PAN रखता है या गलत जानकारी देता है, तो उस पर ₹10,000 तक का जुर्माना लग सकता है। ऐसे मामलों में व्यक्ति को अपने संबंधित आयकर कार्यालय में जाकर अतिरिक्त PAN कार्ड को डिएक्टिवेट करवाना होगा। सरकार इस मुद्दे पर भी सख्ती बरतने जा रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article