PM Kisan yojana: आपको नहीं मिली 2000 रुपये की किस्त? तुरंत करें ये काम, वरना छूट जाएगी मदद

PM Kisan yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की है। हालांकि, अब भी ऐसे लाखों किसान हैं जिनके अकाउंट में ये किस्त नहीं पहुंच पाई है। अगर आप भी उन्हीं किसानों में शामिल हैं जिन्हें अभी तक 2000 रुपये नहीं मिले हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से आपकी किस्त अटक सकती है और आपको क्या कदम उठाने चाहिए जिससे यह राशि जल्द ही आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए।

Authored by: Vishal MathelUpdated Aug 4 2025, 09:00 IST
पीएम किसान की 20वीं किस्त हुई जारी​Image Credit : Istock01 / 07

पीएम किसान की 20वीं किस्त हुई जारी​

​पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के तहत लगभग 20,500 करोड़ रुपये की राशि देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी गई है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जरूरी दस्तावेज अपडेट कर दिए हैं, उनके अकाउंट में यह राशि सफलतापूर्वक पहुंच चुकी है। (फोटो-istock)

नहीं आई राशि? इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल​Image Credit : Istock02 / 07

नहीं आई राशि? इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल​

​अगर 2000 रुपये की किस्त अब तक आपके अकाउंट में नहीं पहुंची है तो आप 1800-180-1551 पर कॉल करके कारण जान सकते हैं। यह पीएम किसान योजना का आधिकारिक कॉल सेंटर है, जहां से आपको आपकी आवेदन स्थिति की जानकारी मिल जाएगी। (फोटो-istock)​

क्यों नहीं पहुंची किस्त? जानिए संभावित कारणImage Credit : Istock03 / 07

क्यों नहीं पहुंची किस्त? जानिए संभावित कारण

​कई मामलों में किस्त न आने का कारण अधूरी ई-केवाईसी, जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन न होना, या आवेदन में दी गई गलत जानकारी हो सकती है। अगर इनमें से कोई एक भी गलती है, तो DBT रोक दी जाती है। (फोटो-istock)​

किसे मिली किस्त, किसे नहीं?​Image Credit : Istock04 / 07

किसे मिली किस्त, किसे नहीं?​

​जिन किसानों ने समय पर अपना ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, उनके खाते में पैसा ट्रांसफर हो चुका है। ट्रांसफर होते ही संबंधित मोबाइल नंबर पर SMS भी भेजा जाता है। लेकिन जिनका सत्यापन अधूरा है, उन्हें अभी इंतजार करना होगा या जरूरी सुधार करना होगा। (फोटो-istock)​

ऐसे करें किस्त आने का स्टेटस चेक​Image Credit : Istock05 / 07

ऐसे करें किस्त आने का स्टेटस चेक​

​पैसा आया है या नहीं, ये जानने के लिए आप PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ‘Farmer Corner’ में जाकर ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें। वहां आपको स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी। (फोटो-istock)​

किन स्टेटस पर आएगी किस्त?​Image Credit : Istock06 / 07

किन स्टेटस पर आएगी किस्त?​

​अगर वेबसाइट पर e-KYC, भूमि रिकॉर्ड सीडिंग और आधार-बैंक सीडिंग तीनों जगह "Yes" लिखा है, तो किस्त आपके खाते में जरूर आएगी या आ चुकी होगी। अगर इनमें से कोई एक भी "No" है, तो आपको संबंधित दस्तावेजों को सही करना होगा। (फोटो-istock)​

सालाना ₹6000 मिलते हैं Image Credit : Istock07 / 07

सालाना ₹6000 मिलते हैं

​पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता मिलती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यानी 2000 रुपये की राशि हर चार महीने में डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। (फोटो-istock)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!