यूटिलिटी

NSC Vs FD: फिक्स्ड डिपॉजिट या राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट, कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज

जब भी बात सुरक्षित तरीके से पैसे को इन्वेस्ट करके उसपर ब्याज कमाने की आती है, तो अधिकतर लोगों में मन में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Schemes) का ख्याल आता है। 5 साल वाली FD में इन्वेस्ट कर आप टैक्स कटौती में छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरी तरफ राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) भी एक अच्छा विकल्प है जिसमें इन्वेस्ट कर आप 7.70% सालाना जितना रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Image

फिक्स्ड डिपॉजिट या राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट, कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज

Photo : iStock

NSC Vs FD: जब भी बात पैसे को सुरक्षित तरीके से इन्वेस्ट कर उससे होने वाली कमाई के बारे में होती है तो अक्सर लोगों के मन में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) का ख्याल जरूर आता है। देश भर में मौजूद विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा ऑफर की जाने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में इन्वेस्ट कर आप 4.5% से 8.25% सालाना जितना रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 5 साल की अवधि वाली FD योजना में इन्वेस्ट कर आप टैक्स की बचत कर सकते हैं। FD के साथ ही राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC) में भी पैसों को सुरक्षित तरीके से इन्वेस्ट कर उनपर शानदार रिटर्न कमाने का मौका मिलता है। लेकिन FD और NSC में से किस जगह इन्वेस्ट करने पर आपको कौन से फायदे मिलते हैं और किस विकल्प में ज्यादा ब्याज कमाने का मौक़ा मिलता है? आज हम इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

5 साल की FD पर कहां कितना ब्याज?

5 साल की अवधि वाली FD योजना में इन्वेस्ट कर आप टैक्स बचत भी कर सकते हैं। NSC में भी पांच सालों के लिए ही इन्वेस्ट करना होता है और इसीलिए हम यहां 5 साल वाली FD योजना की तुलना NSC से कर रहे हैं। 5 साल वाली FD पर फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक (SBI Fd Interest Rates) द्वारा 6.50% सालाना, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank FD) द्वारा 6.50% सालाना, पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National bank FD) द्वारा भी 6.50% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही HDFC बैंक और ICICI बैंक द्वारा 7.00% सालाना और यस बैंक (Yes Bank FD) द्वारा 7.25% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही पांच साल वाली FD में इन्वेस्ट कर आप 1.5 लाख रुपये की टैक्स बचत भी कर सकते हैं।

जानें NSC में कितना मिलेगा ब्याज

राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट योजना (NSC Returns) द्वारा 7.70% सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है। NSC, भारतीय पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर सेविंग्स योजनाओं में से एक है। हालांकि योजना में इन्वेस्ट किये जाने वाले पैसे की कैलकुलेशन हर साल होती है लेकिन ब्याज की कुल रकम व्यक्ति को मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद ही मिलती है। NSC में 1000 रुपये से भी इन्वेस्टमेंट की शुरुआत की जा सकती है और इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत यहां की गई इन्वेस्टमेंट पर आपको टैक्स छूट भी मिलती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article