New EPF Rule: इलाज के लिए अब PF खाते से निकाल सकेंगे एक लाख रुपये, एक दिन में आएगा पैसा, जानें- कैसे करना होगा आवेदन

New EPF rule: EPFO ने जारी एक सर्कुलर में कहा कि सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। EPFO सदस्य अब अपने या फिर अपने आश्रितों के इलाज के लिए पीएफ खाते से एक लाख रुपये निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है नियम और प्रोसेस।

New EPF rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को बड़ी राहत दी है। EPFO सदस्य अब अपने या फिर अपने आश्रितों के इलाज के लिए पीएफ खाते से एक लाख रुपये निकाल सकते हैं। EPFO ने ऑटो क्लेम प्रोसेसिंग के लिए पैराग्राफ 68J क्लेम की योग्यता की सीमा को बढ़ा दिया है। EPFO ने 16 अप्रैल, 2024 को जारी एक सर्कुलर में कहा कि सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इसे 10 अप्रैल, 2024 को एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर में भी लागू किया गया था।

New EPF Rule

जानलेवा बीमारियों के लिए एडवांस की सुविधा

ईपीएफ ग्राहक अपने और अपने आश्रितों के मेडिकल खर्चों के लिए ईपीएफ योजना के पैराग्राफ 68-J के तहत एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईपीएफओ के अनुसार,सदस्य या उसपर आश्रित जब एक महीने या उससे अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती हों, अस्पताल में बड़ी सर्जरी से गुजरना हो या टीबी, कुष्ठ रोग, पैरालिसिस, कैंसर, मानसिक बीमारी, या दिल की बीमारी हो, तो एडवांस के लिए आवेदन किया जा सकता है।

End of Feed