NPS Details On Demat Account: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के साथ पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने अब नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) सब्सक्राइबर्स के लिए अपडेटेड मार्क-टू-मार्केट वैल्यू के साथ सिक्योरिटीज मार्केट में पर्सनल निवेश का एक कंसोलिडेटेड व्यू इनेबल या शुरू कर दिया है। इसमें निवेशकों के डीमैट खाते की होल्डिंग के साथ-साथ उनकी म्यूचुअल फंड होल्डिंग भी शामिल है।
डीमैट खाते पर एनपीएस डिटेल
इस नई फैसिलिटी से आप डीमैट खाते में ही अपना एनपीएस स्टेटमेंट देख पाएंगे।
अभी कैसे मिलता है एनपीएस स्टेटमेंट
अभी एनपीएस एसओटी (स्टेटमेंट ऑफ ट्रांजेक्शन) सालाना आधार पर या तो फिजिकल फॉर्म या ईमेल के जरिए शेयर किया जाता है, और इसे NSDL की साइट पर सीआरए (CRA) लॉगिन में ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।
सहमति के आधार पर देख सकेंगे
एनपीएस ग्राहकों के पास अपने एनपीएस एसओटी को अपने सीएएस (Consolidated Account Statement) में शामिल करने का विकल्प चुनने का विकल्प होगा। यदि सब्सक्राइबर इस विकल्प को चुनता है तो सीआरए की हर वेबसाइट पर सहमति दी जा सकती है।
डीमैट खाते के जरिए चेक करें
- एनपीएस सदस्य सीआरए-प्रोटेन वेबसाइट पर जाएं
- न्यू सेक्शन में Consolidated Account Statement (CAS) लिंक पर क्लिक करें
- 12 अंकों का PRAN और PAN नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज करें
- डिक्लेरेशन सबमिट करें। रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल आईडी पर प्राप्त पासवर्ड दर्ज करें
- सहमति (कंसेंट) प्रॉसेस सफल होने का मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा
सीएएमएस सीआरए ग्राहक सीएएस में एनपीएस डिटेल शामिल करने के लिए सहमति कैसे दें
- अपने सीएएमएस एनपीएस खाते में लॉग इन करें और "स्टेटमेंट टैब" पर जाएं
- 'सीएएस' विकल्प चुनें
- सब्सक्राइबर डिपॉजिटरी के साथ अपनी डिटेल शेयर करने और "सबमिट" करने के लिए सहमति प्रदान करें
इसके लिए लगेगा चार्ज
ध्यान रहे कि इस सर्विस के लिए चार्ज लगेगा। फिजिकल स्टेटमेंट अनुरोध पर 1 रुपये का शुल्क लगेगा, जबकि ईमेल स्टेटमेंट अनुरोध पर 10 पैसे का शुल्क लगेगा।
