यूटिलिटी

Fastag Recharge: अब अपने आप फास्टैग/NCMC अकाउंट में जमा होंगे पैसे, RBI ने तैयार किया नया सिस्टम

हाईवे पर टोल कटौती को ज्यादा से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अब हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फास्टैग अकाउंट (Recharge Fastag) में अपने आप पैसे जमा करने की व्यवस्था को लागू कर दिया है। फास्टैग के साथ-साथ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) में भी अब अपने आप पैसे जमा हो जायेंगे।

Image

अब अपने आप फास्टैग/NCMC अकाउंट में जमा होंगे पैसे, RBI ने तैयार किया नया सिस्टम

Photo : Times Now Digital

Online Fastag Recharge: हाईवे पर टोल कटौती और देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ज्यादा से ज्यादा बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं। अब हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ई-मैंडेट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) में अपने आप पैसे जमा किये जा सकते हैं। फिलहाल मौजूद ई-मैंडेट सिस्टम के अनुसार कस्टमर के अकाउंट से पैसे की कटौती होने से कम से कम 24 घंटे पहले ई-मैंडेट को मंजूरी देनी पड़ती है।

किस तरह काम करेगा नया सिस्टम?

कस्टमर अपनी सुविधा के अनुसार एक मिनिमम बैलेंस सीमा का चयन करेंगे। जैसे ही फास्टैग या फिर NCMC में मौजूद बैलेंस इस सीमा से नीचे जाएगा, कस्टमर के अकाउंट से अपने आप पैसे, फास्टैग/NCMC में ट्रांसफर हो जायेंगे। इस तरह अगर किसी वजह से आप अपने NCMC कार्ड या फास्टैग में पैसे जमा करना भूल भी जाते हैं तो भी वह रिचार्ज होते रहेंगे और आपको यात्रा के दौरान दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जून में की थी घोषणा

आपको बता दें कि RBI ने जून 2024 में घोषणा कर जानकारी दी थी कि फास्टैग और NCMC कार्ड में अपने आप पैसे जमा करने की सुविधा को जल्द लागू किया जाएगा। रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर में कहा, "ई-मंजूरी ढांचे के तहत ग्राहक द्वारा निर्धारित सीमा से कम राशि होने पर फास्टैग और NCMC को अपने-आप रिचार्ज करने की सुविधा का निर्णय लिया गया है।" इस बदलाव के तहत आप एक समय भी तय कर सकते हैं और इस समय के अनुसार अपने आप आपका फास्टैग और NCMC रिचार्ज कर दिया जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article