इस ऐप से अब बुक होगा दिल्ली मेट्रो का टिकट, 25 रुपये में यूजर को मिलेगी ये सुविधा

दिल्ली मेट्रो के यात्री अब ऑनलाइन कैब सेवा कंपनी रैपिडो के ऐप पर टिकट बुक कर सकते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के यात्री अब ऑनलाइन कैब सेवा कंपनी रैपिडो के ऐप पर टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसकी सुविधा सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के माध्यम से दी जाएगी।रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा कि कंपनी 25 रुपये के तय शुल्क पर मेट्रो स्टेशनों से आने-जाने की ‘राइड’ भी उपलब्ध कराएगी।

rapiodo

दिल्ली मेट्रो के यात्री अब ऑनलाइन कैब सेवा कंपनी रैपिडो के ऐप पर टिकट बुक कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हम ओएनडीसी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की मदद से अपने मंच पर मेट्रो टिकट की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। हम रैपिडो ऐप का इस्तेमाल करके मेट्रो टिकट बुक करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं के लिए पहली ‘राइड’ मुफ़्त भी कर रहे हैं।”

End of Feed