Only Cash, No UPI: इस शहर में UPI पेमेंट लेना बंद कर रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह

ज्यादातर लोग अब खरीदारी के लिए डिजिटल पेमेंट का ही सहारा लेते हैं। डिजिटल पेमेंट ने आम जनता से लेकर व्यापारियों तक को बड़ी सहूलियत दी है। लेकिन, आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में एक शहर ऐसा भी है जहां अब UPI पेमेंट को लेकर विरोध भी हो रहा है।

UPI Online Payment: डिजिटल पेमेंट ने देशभर के करोड़ों लोगों को बड़ी सहूलियत दी है। आज 1 रुपये से लेकर हजारों रुपये का लेन देन यूपीआई के जरिए आसानी से हो जाता है। अब किसी को पैसे भेजने के लिए न तो बैंक जाना पड़ता है और खरीदारी के लिए न ही कैश रखने की जरूरत पड़ती है। डिजिटल पेमेंट आज के दौर में एक बेसिक नीड बन चुकी है। UPI ने लोगों को बड़ी सहूलियत दी है लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक ऐसा शहर भी है जहां अब इसका विरोध भी हो रहा है।

UPI

यूपीआई पेमेंट ने लोगों को बड़ी सहूलियत दी है। (फोटो क्रेडिट- Digit)

आज के समय में ई रिक्शा से लेकर मॉल तक में यूपीआई पेमेंट के जरिए खरीदारी की जा रही है। लेकिन भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले शहर बेंगलुरु में अब UPI को लेकर विरोध होता हुआ दिख रहा है। यहां के दुकानदार अब UPI QR कोड को हटा रहे हैं। दुकानदारों ने अब हाथ से लिखे पोस्टर चिपिका दिए हैं।

End of Feed