यूटिलिटी

Navi Mumbai Airport: सिर्फ 17 मिनट में मुंबई से पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, नितिन गडकरी ने बताया कैसे

मुंबई में 20 नवंबर 2024 को चुनाव होने हैं। इसी बीच नितिन गडकरी ने बीते रविवार को ठाणे में एक सभा को संबोधित करने के दौरान शहर के आस-पास मौजूद समुद्री मार्गों को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। नितिन गडकरी ने बताया कि नवी मुंबई में बन रहे एयरपोर्ट तक मुंबई के किसी भी कोने से केवल 17 मिनट में पहुंचा जा सकेगा और इसके लिए वाटर टैक्सी सुविधा की शुरुआत की जाएगी।

Image

सिर्फ 17 मिनट में मुंबई से पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, नितिन गडकरी ने बताया कैसे

Photo : Times Now Digital

Navi Mumbai International Airport Location: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा से लोग मुंबई में कहीं से भी आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार रात महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे और तभी उन्होंने यह बात कही। उन्होंने मुंबई तथा ठाणे के बीच कनेक्टिविटी में बदलाव लाने और यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के मकसद से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में भी बताया।

लगेंगे सिर्फ 17 मिनट

आपको बता दें कि मुंबई में 20 नवंबर 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) का परिचालन मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा शुरू होने पर यात्रियों को मुंबई के किसी भी हिस्से से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे () तक पहुंचने में ‘‘केवल 17 मिनट ’’ लगेंगे। मंत्री ने कहा कि इस पहल का समर्थन करने के लिए हवाई अड्डे के पास ‘जेटी’ का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।

समुद्री मार्गों के इस्तेमाल का सुझाव

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई और ठाणे के आसपास के विशाल समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर हम यातायात की भीड़ और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं।’’ मुंबई और पुणे में यातायात संबंधी समस्याओं पर गडकरी ने नयी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसके पूरी तरह शुरू हो जाने पर बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा तथा महानगरीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article