ऑटो न्यूज़

Skoda And Volkswagen: स्कोडा और वॉक्सवैगन ने वापस मंगवाई कारें, क्या है वजह, कहीं आपकी कार भी तो लिस्ट में नहीं

जब भी बात जर्मन कार निर्माता कंपनियों की होती है तो स्कोडा (Skoda Cars) और वॉक्सवैगन (VW Cars) का नाम जरूर आता है। अब हाल ही में इन दोनों ही कंपनियों ने अपनी कारों के 52 मॉडल्स को वापस बुलवाया है। वापस बुलवाई गई कारों में स्कोडा की कुशाक, स्लाविया और वॉक्सवैगन की टाइगुन और वर्टस मॉडल्स शामिल हैं। आइये जानते हैं इन कारों को क्यों वापस बुलवाया गया है और कहीं इस लिस्ट में आपकी गाड़ी भी शामिल तो नहीं है।

Image

स्कोडा और वॉक्सवैगन ने वापस मंगवाई कारें, कहीं आपकी कार भी तो लिस्ट में नहीं

Photo : Times Now Digital

Skoda And Volkswagen: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है और यह और भी तेजी से बड़ी हो रही है। भारत में मौजूद जर्मन कार निर्माता कंपनियों की बात होते ही लोगों के मन में सबसे पहले स्कोडा (Skoda) और वॉक्सवैगन (Volkswagen) का नाम आता है। हाल ही में कारों की जबरदस्त बिल्ड क्वालिटी और उनकी परफॉरमेंस के लिए पॉपुलर इन दोनों ही कंपनियों ने अपनी कारों के कुछ मॉडल्स को वापस बुलवाया है। SIAM (भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं की सोसायटी) की आधिकारिक रिकॉल वेबसाइट के माध्यम से भी इस बात की पुष्टि की जा सकती है। स्कोडा ने अपनी स्लाविया (Skoda Slavia) और कुशाक (Skoda Kushaq) कारों के मॉडल्स को वापस बुलवाया है तो वहीं वॉक्सवैगन ने अपने टाइगुन (Volkswagen Taigun) और वर्टस (Volkswagen Virtus) कार मॉडल्स को वापस बुलवाया है।

इन कारों को बुलवाया है वापस?

स्कोडा की कुशाक (Skoda Kushaq SUV) और वॉक्सवैगन की टाइगुन (VW Taigun SUV) 5 सीटर SUVs हैं जबकि स्लाविया (Skoda Slavia) और वर्टस (VW Virtus) सेडान सेगमेंट की कारें हैं। 29 नवंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच बने स्लाविया, कुशाक, टाइगुन और वर्टस कार मॉडल्स को वापस बुलवाया गया है। इस रिकॉल में कुल 52 कारें प्रभावित होंगी जिनमें स्कोडा की 14 और वॉक्सवैगन की 38 कारें शामिल हैं। आइये जानते हैं इन कारों को वापस क्यों बुलवाया गया है।

क्या है वापस बुलवाने की वजह?

दोनों ही कंपनियों द्वारा आधिकारिक रूप से 28 अक्टूबर 2024 को यह रिकॉल फाइल किया गया था। इस फाइलिंग में कार निर्माण के दौरान ‘ट्रैक कंट्रोल आर्म’ की वेल्डिंग में अनियमितता पाई गई है। गाड़ी चलाने के दौरान इस पुर्जे में गड़बड़ी की वजह से गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो सकती है और एक्सीडेंट भी हो सकता है। इसीलिए दोनों ही कंपनियों ने संबंधित समय में बनाई गई कारों को वापस बुलवाया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article