किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य में हर साल मिलेंगे 36000 रुपये, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को पीएम किसान से मिलने वाले पैसे का लाभ तो प्राप्त होगा ही साथ ही राज्य सरकार द्वारा हर साल 30,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी उन्हें दी जाएगी। केवल वही किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो बैलों के जोड़े, यानी दो बैलों का इस्तेमाल कर खेती करते हैं।

Scheme For Farmers In India: भारतीय अर्थव्यवस्था में आज भी कृषि क्षेत्र का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यही वजह है कि भारत सरकार द्वारा किसानों का खास ध्यान रखा जाता है। जहां केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) चलाई जाती है, वहीं राज्य सरकारों द्वारा भी किसानों के कल्याण के लिए कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को पीएम किसान से मिलने वाले पैसे का लाभ तो प्राप्त होगा ही साथ ही राज्य सरकार द्वारा हर साल 30,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी उन्हें दी जाएगी।

Schemes For Farmers In India

किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य में हर साल मिलेंगे 36000 रुपये

किसानों को हर साल मिलेंगे 36,000

राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है कि राज्य में मौजूद किसानों को PM किसान के पैसों के साथ ही 30,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिलेगा और केवल वही किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जो बैलों के जोड़े, यानी दो बैलों का इस्तेमाल कर खेती करते हैं। आपको बता दें कि PM किसान के माध्यम से हर साल 2000 रुपये की तीन किस्तों के माध्यम से किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

End of Feed