आज से बिहार में नया नियम, शाम को महंगी और दिन में सस्ती मिलेगी बिजली

अगर कोई उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग को दिन के समय शिफ्ट करता है, तो उसे कम दर पर बिजली मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, 300 यूनिट तक की खपत पर करीब 90 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, शाम के समय ज्यादा बिजली उपयोग करने पर बिल बढ़ सकता है।

आज यानी 1 अप्रैल 2026 से देश में बहुत कुछ बदल रहा है। एक ओर जहां एलपीजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, वहीं आज से बिहार में भी ‘टाइम ऑफ डे’ (TOD) टैरिफ प्रणाली लागू होने जा रही है जो कि पहले से ही देश के 22 राज्यों में लागू है। जिसके तहत दिन और शाम के समय के हिसाब से बिजली की दरें तय होंगी। इस नई व्यवस्था का मकसद बिजली खपत को संतुलित करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है। इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को हर महीने करीब 90 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Electricity

देश के 22 राज्यों में नया नियम, शाम को महंगी और दिन में सस्ती मिलेगी बिजली

उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर

सरकारी दावे के मुताबिक नई व्यवस्था के अनुसार, दिन के समय बिजली सस्ती होगी, जबकि शाम के पीक आवर्स में बिजली महंगी पड़ेगी। इससे उपभोक्ता अपने उपयोग को समय के अनुसार प्लान कर सकेंगे और खर्च कम कर पाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे बिजली की मांग को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

End of Feed