यूटिलिटी

New Rules From Feb 2025: आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, बैंक-ATM से लेकर UPI यूजर्स पर पड़ेगा असर

New Rules From Feb 2025: 1 फरवरी 2025 से देश में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। ATM नकद निकासी शुल्क में बढ़ोतरी, UPI ट्रांजेक्शन नियमों में बदलाव, बैंकिंग नियमों में संशोधन, गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और मारुति सुजुकी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे अहम बदलाव लागू हो गए हैं।

Image

New Rules From Feb 2025

New Rules From Feb 2025: फरवरी 2025 की शुरुआत के साथ ही देश में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव हो गया है। ATM से नकद निकासी, UPI ट्रांजेक्शन, बैंकिंग नियमों, गैस सिलेंडर की कीमतों और कारों की कीमतों से जुड़े नए नियम 1 फरवरी से प्रभावी हो गए हैं। इसके अलावा, आज केंद्रीय बजट (Budget 2025) भी पेश किया जाएगा, जिससे आम जनता को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं सुनने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं वे 5 बड़े बदलाव, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।

1. ATM से कैश निकालना हुआ महंगा

बैंकों ने ATM से नकद निकासी के शुल्क में बदलाव किया है। अब हर महीने सिर्फ 3 बार ही फ्री में ATM से पैसे निकाले जा सकेंगे। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगेगा। अपने बैंक के ATM से निकासी पर ₹25 प्रति ट्रांजेक्शन (पहले ₹20 था), अन्य बैंक के ATM से निकासी पर ₹30 प्रति ट्रांजेक्शन लगेगा। वहीं एक दिन में अधिकतम नकदी निकासी सीमा ₹50,000 रुपये तय की गई है।

2. UPI ट्रांजेक्शन में बड़ा बदलाव

UPI यूजर्स के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नए नियम लागू किए हैं। अब अब ट्रांजेक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $, ) का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यूजर्स केवल केवल अल्फान्यूमेरिक ( यानी a-z और 0-9) वाली ID ही मान्य होगी। अगर ट्रांजेक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर होगा, तो पेमेंट फेल हो जाएगा।

3. बैंकिंग नियमों में बदलाव: मिनिमम बैलेंस और ब्याज दरों में संशोधन

बैंक के नए नियमों की बात करें तो बचत खातों पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। SBI, PNB और अन्य बैंकों ने ब्याज दर को 3% से बढ़ाकर 3.5% कर दिया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इसके अलावा मिनिमम बैलेंस की सीमा बढ़ी है। SBI में अब न्यूनतम बैलेंस ₹5000 (पहले ₹3000 था), PNB में मिनिमम बैलेंस ₹3500 (पहले ₹1000 था) और Canara Bank में मिनिमम बैलेंस ₹2500 (पहले ₹1000 था) किया है। यदि अकाउंट होल्डर इस न्यूनतम राशि से कम बैलेंस रखते हैं, तो उन्हें पेनल्टी चार्ज देना होगा।

4. कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹7 की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। एक फरवरी 2025 से लागू हुए नए रेट के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये हो गई है।

5. मारुति सुजुकी की गाड़ियां हुईं महंगी

मारुति सुजुकी इंडिया (MSIL) ने 1 फरवरी से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मारुति की कारों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमतें बढ़ने वाले मॉडल्स में ऑल्टो K10, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, जिम्नी, ग्रैंड विटारा आदि शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article