केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई लीव पॉलिसी, अब ऐसे मिलेगी 42 दिन ज्यादा छुट्टियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 05:46 PM IST

Government New Leave Policy: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों में इजाफा कर दिया गया है। नई लीव पॉलिसी के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को साल भर में 42 दिन तक लीव देने का फैसला किया गया है।

Government New Leave Policy: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों में इजाफा कर दिया गया है। नई लीव पॉलिसी के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को साल भर में 42 दिन तक लीव देने का फैसला किया गया है। हालांकि सरकार की इस नई लीव पॉलिसी में सरकार की तरफ से कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं। जिसके तहत ही सरकारी कर्मचारी इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं इस नई पॉलिसी में विशेष आकस्मिक छुट्टी भी मिलेगी।

New leave policy For Central Employees

लीव पॉलिसी

क्या है ये नई लीव पॉलिसी

इस नई लीव पॉलिसी के तहत अगर केंद्र सरकार का कोई कर्मचारी अंगदान करता है तो उसे 42 दिन की स्पेशल इमरजेंसी लीव की सर्विस मिलेगी। डीओपीटी ने एक ऑफीशियल नोटिस पब्लिश करके इस बारे में जानकारी दी है। अगर कोई भी कर्मचारी शरीर का कोई अंग दान करता है तो उसे सबसे बड़ी सर्जरी माना जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को रिकवरी के लिए 42 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी।

End of Feed