आज के दौर में माइक्रोवेव हमारे किचन का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। खाना गर्म करना हो या झटपट कोई डिश बनानी हो, माइक्रोवेव मिनटों में इस तरह के काम कर देता है। इससे हमें कई बड़े मुश्किल काम में बड़ी सहूलियत मिलती है लेकिन अगर थोड़ी सी लापरवाही हो तो बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आपकी एक छोटी सी गलती इसको एक खतरनाक बम में बदल सकती है?
माइक्रोवेव एक खास तरह की टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके काम करने का एक पैटर्न है। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें सभी चीजों को नहीं रखा जा सकता। कुछ ऐसी चीजें भीं हैं जिन्हें रखने से इसमें ब्लास्ट तक हो सकता है और कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनसे आग तक लग सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको भूलकर भी माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए।
मेटल और एल्युमिनियम फॉयल
माइक्रोवेव इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको भूलकर भी मेटल और एल्युमिनियम फॉयल का भूलकर भी इस पर इस्तेमाल नहीं करना है। माइक्रोवेव की तरंगें (Waves) मेटल से टकराकर रिफ्लेक्ट होती हैं। इसकी वजह से स्पार्किंग होती है और तुरंत आग लग सकती है। इसलिए स्टील के बर्तन, चम्मच या एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा खाना इसमें कभी न रखें।
कच्चे अंडे कभी न रखें
अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि माइक्रोवेव में कभी कच्चे अंडे नहीं रखने चाहिए। माइक्रोवेव की गर्मी से अंडे के अंदर अत्यधिक भाप और दबाव बन सकता है। अंडे का छिलका इस दबाव को रोक नहीं पाता जिसकी वजह से यह छोटे बम की तरह फट जाता है। इससे न सिर्फ पूरा माइक्रोवेव गंदा होगा, बल्कि आप झुलस भी सकते हैं।
प्लास्टिक के साधारण डिब्बे
हर प्लास्टिक का डिब्बा माइक्रोवेव में में इस्तेमाल के लिए नहीं होता। आपको कभी भी इस पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक को नहीं रखना चाहिए। इससे 'बिसफेनोल ए' (BPA) और अन्य हानिकारक केमिकल्स आपके खाने में मिल जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हमेशा 'Microwave Safe' मार्क वाले बर्तनों का ही इस्तेमाल करें।
सूखी मिर्च का न करें उपयोग
सूखी या ताजी लाल-हरी मिर्च को माइक्रोवेव में गर्म करने की गलती भूलकर भी न करें। गर्म होने पर मिर्च में मौजूद 'कैप्सैसिन' केमिकल हवा में मिल जाता है। जैसे ही आप माइक्रोवेव का दरवाजा खोलेंगे, यह तीखी गैस आपकी आंखों और गले में जाएगी, जिससे तेज जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यह बिल्कुल पेपर स्प्रे की तरह काम करता है।
