अगर आपको विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत है और समय कम है, तो Tatkal Passport एक तेज विकल्प हो सकता है। यह सुविधा सामान्य पासपोर्ट प्रक्रिया की तुलना में जल्दी पासपोर्ट जारी करने के लिए उपलब्ध कराई जाती है। इसमें नए पासपोर्ट, पासपोर्ट रिन्यूअल और दोबारा जारी कराने जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इमरजेंसी में चाहिए पासपोर्ट? जानें तत्काल पासपोर्ट का पूरा प्रोसेस, फीस और नियम
क्या होता है Tatkal Passport?
Tatkal Passport भारत सरकार की एक फास्ट-ट्रैक पासपोर्ट सेवा है, जिसमें सामान्य प्रक्रिया के मुकाबले कम समय में पासपोर्ट जारी किया जाता है। यह उन लोगों के लिए फायदे का है जिन्हें अचानक यात्रा, नौकरी, मेडिकल कारण या किसी अन्य जरूरी काम के लिए पासपोर्ट चाहिए। इस प्रक्रिया में पुलिस वेरिफिकेशन पासपोर्ट जारी होने से पहले या बाद में किया जा सकता है।
Tatkal Passport बनने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर Tatkal Passport की प्रक्रिया पूरी होने में करीब 3 से 5 कार्य दिवस लग सकते हैं, हालांकि आवेदन की संख्या, स्थान और दस्तावेजों की जांच के आधार पर समय थोड़ा अलग हो सकता है। बायोमेट्रिक डेटा और दस्तावेज जांच के बाद पासपोर्ट प्रिंट होकर भेज दिया जाता है। आवेदक अपने एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर (ARN) की मदद से आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
ऑनलाइन Tatkal Passport के लिए कैसे करें आवेदन?
Tatkal Passport के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:- सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।
- "Apply for Fresh Passport" विकल्प चुनें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन करते समय सर्विस टाइप में "Tatkal" विकल्प चुनें।
- सामान्य पासपोर्ट फीस के अलावा Tatkal फीस का भुगतान करें।
- भुगतान के बाद नजदीकी Passport Seva Kendra (PSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें।
ऑफलाइन Tatkal Passport के लिए आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन के लिए आप नजदीकी Passport Seva Kendra (PSK) या District Passport Cell (DPC) जाकर फॉर्म ले सकते हैं इसके बाद फॉर्म भरकर Tatkal योजना का चयन करें, फोटो और जरूरी दस्तावेज लगाएं। फीस जमा करने के बाद रसीद और दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। इसके बाद PSK में बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
Tatkal Passport के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
18 साल से अधिक उम्र के लोग जरूरी दस्तावेजों के साथ Tatkal Passport के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 18 साल से कम उम्र के आवेदकों के लिए अलग दस्तावेज नियम लागू होते हैं, हालांकि कुछ मामलों में Tatkal Passport के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता। जैसे:
- पासपोर्ट खोने या चोरी होने पर दोबारा आवेदन करने वाले लोग
- गंभीर नाम परिवर्तन वाले आवेदक
- कुछ विशेष श्रेणी के आवेदक जिनके दस्तावेजों की अतिरिक्त जांच जरूरी होती है
- विदेश से डिपोर्ट होकर आए लोग
- कुछ मामलों में कम वैधता वाले पासपोर्ट रिन्यू कराने वाले आवेदक
Tatkal Passport के लिए जरूरी दस्तावेज
Tatkal Passport के लिए पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पोस्ट ऑफिस पासबुक
- राशन कार्ड
- किसान पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस (यदि उपलब्ध हो)
- मान्यता प्राप्त संस्थान का स्टूडेंट आईडी कार्ड
- आर्म्स लाइसेंस
- पेंशन दस्तावेज
- संपत्ति से जुड़े दस्तावेज
- OBC/SC/ST प्रमाण पत्र
- सर्विस आइडेंटिफिकेशन कार्ड
Tatkal Passport के लिए आवेदन करते समय सही जानकारी और पूरे दस्तावेज जमा करना जरूरी है, ताकि प्रक्रिया में देरी न हो। 5 साल के लिए 36 पेज के पासपोर्ट के लिए 3,000 रुपये और 10 साल के लिए 3,500 रुपये देने होंगे।
