1 मई से सस्ता हो जाएगा मेट्रो का सफर, किराये में मिलेगी 25% की छूट, जानिए किन्हें और कहां मिलेगा फायदा

Metro Fare Discount: मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। 1 मई से मेट्रो ट्रेन में यात्रा करना पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा। 1 मई, 2023 से मेट्रो का किराया 25 प्रतिशत कम हो जाएगा। लेकिन इस छूट का लाभ उठाने के लिए दस्तावेज दिखाने की जरूरत पड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 मई से सस्ता हो जाएगा मेट्रो का सफर
  • किराये में 25 प्रतिशत की मिलेगी छूट
  • लाभ उठाने के लिए दिखाने होंगे डॉक्यूमेंट्स

Metro Fare Discount: मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आ रही है। जी हां, 1 मई से मेट्रो ट्रेन में सफर करना सीधे-सीधे 25 प्रतिशत सस्ता हो जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) ने मुंबई के लोगों को महाराष्ट्र दिवस से पहले मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) के किराये में कटौती कर बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेट्रो में 65 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और 12वीं क्लास तक के छात्र लाइन 2ए और 7 पर 1 मई से किराये में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। बताते चलें कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है।

delhi metro, mumbai metro, mumbai, eknath shinde

1 मई से सस्ते में मेट्रो के सफर का मजा उठाने के लिए यात्रियों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने पड़ेंगे

मुंबई वन कार्ड होल्डरों को ही मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इसका लाभ ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ यानी मुंबई वन (Mumbai One) के हजारों धारकों को दिया जाएगा। मेट्रो ट्रेन के किराये में दी जाने वाली ये छूट सिर्फ ‘मुंबई वन’ पास पर 45 या 60 ट्रैवल के लिए दी जाएगी। एकनाथ शिंदे ने इस कदम को महा मुंबई मेट्रो संचालन निगम लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से मुंबईकरों के लिए एक तोहफा बताया है।

End of Feed