यूटिलिटी

नया घर लिया? जानें फ्री में कैसे ऑनलाइन अपडेट होगा आधार कार्ड का पता

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की समयसीमा को अब 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। यानी आप अब बिना किसी शुल्क के अपने पते (Address) सहित अन्य डेमोग्राफिक डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। लेकिन यह सेवा ऑनलाइन ही फ्री है अगर आप आधार सेवा केंद्र जाकर बदलाव कराते हैं, तो ₹50 का शुल्क लगेगा।

Image

अब 14 जून 2026 तक फ्री में अपडेट करवा सकेंगे डॉक्यूमेंट्स (image-istock)

Photo : Shutterstock.com

Update Aadhaar Address Online: अगर आप हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुए हैं, या कहीं और लंबे समय के लिए किराए पर घर लिया है तो आधार कार्ड में भी नया पता लिखना जरूरी होता है। अच्छी खबर यह है कि UIDAI ने आधार में पता अपडेट करने की फ्री सुविधा की समयसीमा जून 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब आप घर बैठे, बिना किसी शुल्क के, आसानी से अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

आधार एड्रेस ऑनलाइन फ्री में कैसे अपडेट करें?

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की समयसीमा को अब 14 जून 2026 तक बढ़ा दिया है। यानी आप अब बिना किसी शुल्क के अपने पते (Address) सहित अन्य डेमोग्राफिक डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

किन जानकारियों को फ्री में अपडेट किया जा सकता है?

  • पता (Address)
  • नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (कुछ मामलों में)
  • यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर फ्री है।
  • अगर आप आधार सेवा केंद्र जाकर बदलाव कराते हैं, तो ₹50 का शुल्क लगेगा।

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • आपको एक मान्य Proof of Address (PoA) दस्तावेज अपलोड करना होगा जैसे कि:
  • बिजली का बिल
  • बैंक स्टेटमेंट
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • (कुल 44 PoA दस्तावेज UIDAI द्वारा मान्य हैं)
  • फॉर्मेट: JPEG, PNG या PDF
  • फाइल साइज: अधिकतम 2MB

आधार एड्रेस ऑनलाइन फ्री में कैसे अपडेट करें?

  • सबसे पहले लैपटॉप की मदद से https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
  • “Login” पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें
  • “Document Update” सेक्शन में जाएं
  • अपनी मौजूदा डिटेल्स चेक करें और “Update Address” चुनें
  • नया पता भरें और वैध दस्तावेज अपलोड करें
  • “Submit” करें और आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा
  • इस SRN से आप अपडेट के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं

क्यों जरूरी है आधार अपडेट करना?

  • सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, सब्सिडी, ट्रैवल आदि में आधार का व्यापक उपयोग होता है
  • गलत या पुरानी जानकारी से OTP फेलियर, ऑथेंटिकेशन में दिक्कत या सेवाओं में रुकावट हो सकती है
  • अपडेटेड आधार से आपकी पहचान सुरक्षित रहती है और धोखाधड़ी से बचाव होता है
  • सरकार हर 10 सालों में भी आधार कार्ड में सभी जरूरी अपडेट कराने की सलाह देती है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article