दोगुना हुआ भारत से मोबाइल फोन का निर्यात, एक साल में बंपर उछाल

ICEA ने कहा कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-अगस्त 2023 में लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 24,850 करोड़ रुपये) था। ​​सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 तक 300 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 120 अरब डॉलर निर्यात से आने की उम्मीद है।

भारत से चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक मोबाइल फोन निर्यात लगभग दोगुना होकर 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,700 करोड़ रुपये) हो गया। मोबाइल उद्योग निकाय ICEA ने यह जानकारी दी। ICEA ने कहा कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात अप्रैल-अगस्त 2023 में लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 24,850 करोड़ रुपये) था। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने 23,000 करोड़ रुपये के आईफोन निर्यात किए, जो कुल निर्यात के आधे से कुछ ज्यादा हैं। हालांकि, इस संबंध में पूछने पर एप्पल से कोई जवाब नहीं मिला।

export, Mobile Export, Export Data mobile, Mobile Export Data

80 फीसदी की बढ़ोतोरी

कुल मोबाइल फोन निर्यात पर इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात में 80 प्रतिशत से अधिक की भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत जीवीसी (वैश्विक मूल्य श्रंखला) के लिए पसंदीदा स्थान बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। इस पर काम प्रगति पर है और प्रतिक्रिया सकारात्मक है।

End of Feed