MHADA Konkan Lottery Result 2023 Winners: लॉटरी रिजल्ट जारी, यहां देखें 4640 फ्लैट के विजेताओं की पूरी लिस्ट

MHADA Konkan Lottery Result 2023 PDF Download from www.mhada.gov.in: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के कोंकण बोर्ड ने बुधवार को 4640 फ्लैटों के लॉटरी विजेताओं की पूरी लिस्ट जारी कर दी। ये सभी फ्लैट मुंबई के आसपास के इलाकों में स्थित हैं, जिनकी कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होकर 54 लाख रुपये तक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • म्हाडा के कोंकण बोर्ड ने जारी की लॉटरी विजेताओं की लिस्ट
  • 4640 के विजेताओं के नामों की लिस्ट हुई जारी
  • मुंबई के आसपास के इलाकों में बनाए गए हैं सभी फ्लैट

MHADA Konkan Lottery Result 2023 PDF Download from www.mhada.gov.in: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी MHADA के कोंकण बोर्ड ने बुधवार, 10 मई को सस्ते फ्लैटों की लॉटरी जीतने वाले नामों की घोषणा कर दी। इन फ्लैटों की कीमत 54 लाख रुपये से कम हैं और इनकी कुल संख्या 4640 है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी फ्लैट मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बनाए गए हैं। म्हाडा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in/ पर लॉटरी जीतने वाले लोगों के नाम अपलोड कर दिए हैं, जहां जाकर आप अपने नाम भी चेक कर सकते हैं।

mhada, mhada konkan lottery, flats, mumbai, kalyan

MHADA Lottery Result: कुल 4640 में से 2048 फ्लैटों को फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व बेसिस पर दिए गए हैं

4640 फ्लैटों की लॉटरी में 55,458 लोगों ने लिया था हिस्सा

Maharashtra Housing and Area Development Authority द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल तक 4640 फ्लैटों की सालाना लॉटरी के लिए 55,458 लोगों ने अप्लाई किया था। इनमें से 38 हजार से भी ज्यादा लोगों ने तो फ्लैटों के लिए टोकन मनी भी जमा कर दिया था।

End of Feed