May 1 rule changes: LPG से लेकर ATM-रेलवे तक, 1 मई 2025 से बदल गए कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

May 1 rule changes: 1 मई 2025 से एटीएम से पैसा निकालना महंगा पड़ सकता है। 1 मई से फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद एटीएम से पैसे निकालने पर अब 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। इसके अलावा अब वेटिंग टिकट होने पर यात्री स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्हें जनरल कोच में ही सफर करना होगा। यहां ऐसे ही अन्य जरूरी बदलाव जानें।

May 1 rule changes: मई की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ हो रही है। 1 मई 2025 से देश में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग और रेलवे तक कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के खर्च और दिनचर्या पर पड़ेगा। यहां हम 1 मई से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

May 1 rule changes

May 1 rule changes

एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा

1 मई से फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद एटीएम से पैसे निकालने पर अब 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। पहले यह शुल्क 21 रुपये था। यानी अब ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने पर हर बार आपको दो रुपये अधिक चुकाने होंगे।

End of Feed