यूटिलिटी

PM Kisan Yojana: घर बैठे ऐसे करें पीएम किसान योजना की eKYC, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त

PM Kisan Yojana Ekyc: ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी किए बिना आपको पीएम किसान योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें और योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाते रहें। अब तक इस योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

Image

PM Kisan Yojana Ekyc

PM Kisan Yojana Ekyc: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जल्द ही अपनी प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। लेकिन यदि आपने अब तक ई-केवाईसी (e-KYC) और भूलेख सत्यापन नहीं कराया है तो आपकी किस्त रुक सकती है। बता दें कि देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि किसानों को तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक इस योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

लेकिन सरकार के अनुसार, कुछ लोग इस योजना का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) और भूलेख सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।

जानिए कैसे करें घर बैठे ई-केवाईसी:

  • सबसे पहले PM Kisan पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर दिए गए "e-KYC" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और "सर्च" बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, उसे दर्ज करें।
  • OTP सफलतापूर्वक वेरीफाई होने पर आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

ध्यान देने योग्य बातें

ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी किए बिना आपको पीएम किसान योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें और योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाते रहें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article