Lakshadweep: लक्षद्वीप के सर्च में 3400 फीसदी की बढ़ोतरी, मेकमाईट्रिप ने शेयर किया डेटा

Lakshadweep Search: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। कई लोगों ने भारतीय द्वीप की तुलना मालदीव और सेशेल्स जैसे विश्वस्तर पर मांग वाले समुद्र तट स्थलों से करना शुरू कर दिया है। इस बीच भारत और मालदीव के बीच तनाव देखने को मिल रहा है।

ट्रैवल से जुड़ी सर्विस देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप जाने के बाद से उसके मंच पर द्वीप के बारे में सर्च 3,400 प्रतिशत बढ़ गई है। मेकमाईट्रिप ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि हमने प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद से लक्षद्वीप के लिए मंच पर ‘सर्च’ में 3,400 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।

Narendra Modi Lakshadweep MakeMyTrip

मालदीव से लक्ष्यद्वीप की तुलना

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। कई लोगों ने भारतीय द्वीप की तुलना मालदीव और सेशेल्स जैसे विश्वस्तर पर मांग वाले समुद्र तट स्थलों से करना शुरू कर दिया है। मालदीव के मंत्रियों के सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणियों के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया है।

End of Feed