Indian Workers: दुबई-सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में इन राज्यों के मजदूर सबसे ज्यादा, यूपी-बिहार सबसे आगे

Indian Workers in Gulf Cooperation Council: रिपोर्ट के अनुसार, जीसीसी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से प्रमाणन और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। भारत से जीसीसी देशों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु के सबसे अधिक मजदूर हैं।

Indian Workers in Gulf Cooperation Council: खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में निर्माण उद्योग में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक या मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु से हैं। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। प्रवासी श्रमिकों को उद्यमों से जोड़ने वाले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित मंच ‘हंटर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारत से जीसीसी देशों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु के सबसे अधिक मजदूर हैं।

manufacturing

ऐसे मजदूरों की काफी मांग

रिपोर्ट में कहा गया कि चिनाई, बढ़ई, प्लंबिंग, बिजली का काम और वेल्डिंग जैसे निर्माण कौशल में दक्षता रखने वाले और निर्माण परियोजनाओं में पूर्व अनुभव रखने वाले श्रमिकों की जीसीसी देशों में काफी मांग है। रिपोर्ट के अनुसार, जीसीसी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से प्रमाणन और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। थोड़ी बहुत भी अंग्रेजी बोलने वालों और विभिन्न कामकाजी परिस्थितियों तथा संस्कृतियों में खुद को ढालने वाले श्रमिकों को भी निर्माण क्षेत्र द्वारा महत्व दिया जाता है।

End of Feed