अंत्योदय अन्न योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, अब गरीब परिवारों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 7 किलो अनाज, जानें किन्हें होगा फायदा

Antyodaya Anna Yojana: सरकार अंत्योदय अन्न योजना में बदलाव की तैयारी कर रही है। नए प्रस्ताव के तहत प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन मिलेगा, जिससे गरीब परिवारों को ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Antyodaya Anna Yojana : केंद्र सरकार गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार अंत्योदय अन्न योजना ( AAY) के तहत अब प्रति व्यक्ति हर महीने 7 किलो खाद्यान्न (Free Ration Scheme) देने पर विचार कर रही है। हालांकि, एक परिवार को मिलने वाले अनाज की अधिकतम सीमा 35 किलो ही रहेगी। इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा बड़े गरीब परिवारों को मिलने की उम्मीद है।

Antyodaya Anna Yojana, AAY, Free Ration Scheme, Food Security Act, NFSA Amendment, Food Distribution

सरकार का अंत्योदय परिवारों को प्रति व्यक्ति 7 किलो खाद्यान्न देने पर विचार

क्या है सरकार का नया प्रस्ताव?

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए खाद्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा जारी किया है। सरकार ने इस प्रस्ताव पर आम लोगों से सुझाव और राय मांगी है। लोग 13 जुलाई तक अपनी टिप्पणियां दे सकते हैं। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद गरीब और कमजोर परिवारों को उनकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा और बेहतर खाद्य सुरक्षा देना है।

End of Feed