महाराष्ट्र में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये, सामने आया ये बड़ा अपडेट

महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ भी ऐसी ही एक योजना है। फिलहाल महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता ही प्रदान की जाती है, लेकिन महाराष्ट्र चुनावों से पहले महायुती सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाने का वादा किया था। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने माझी लाडकी बहिन योजना की किस्त को बढ़ाए जाने को लेकर एक महत्त्वपूर्ण घोषणा की है।

Majhi Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी इस बात को बखूबी समझती हैं। इसीलिए कई राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ भी ऐसी ही एक योजना है। फिलहाल महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता ही प्रदान की जाती है, लेकिन महाराष्ट्र चुनावों से पहले महायुती सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाने का वादा किया था। आइये जानते हैं महराष्ट्र में महिलाओं को कब से 2100 रुपये मिलेंगे।

Majhi Ladki Bahin Yojana

महाराष्ट्र में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये

बजट में नहीं हुई घोषणा

कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा साल 2025 के लिए बजट पेश किया गया था। माना जा रहा था कि बजट में ‘माझी लाडकी बहिन’ योजना से संबंधित कुछ आवश्यक घोषणा की जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट 2025 में माझी लाडकी बहिन योजना के लिए 36 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जो पिछली बार हुए आवंटन से भी कम है। साथ ही योजना की किस्त की रकम को 1500 रुपये से बढाकर 2100 रुपये करने पर भी कोई घोषणा नहीं की गई है।

End of Feed