यूटिलिटी

कब आ रही है मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त, मिल गया ताजा अपडेट

योजना के तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत महिलाओं को अब तक दिसंबर 2024 तक की ही किस्त प्राप्त हुई है और राज्य की महिलाएं बेसब्री से योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च में मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है।

Image

कब आ रही है मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त

Photo : iStock

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र सरकार सहित विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा भी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मंईयां सम्मान योजना भी ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत महिलाओं को अब तक दिसंबर 2024 तक की ही किस्त प्राप्त हुई है और राज्य की महिलाएं बेसब्री से योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं। आइये जानते हैं योजना की अगली किस्त को लेकर इस वक्त क्या बड़ा अपडेट आ रहा है।

इस दिन जारी हो सकती है किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च में मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है। सामने आ रही खबर आने के अनुसार, 8 मार्च 2025 यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है। आपको बता दें कि योजना में शुरुआती तौर पर केवल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता ही दी जाती थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने आर्थिक सहायता की रकम को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया था।

मिल सकते हैं 7500 रुपये

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और दिसंबर के बाद से योजना की अगली किस्त अभी तक नहीं आई है। इसे देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि 8 मार्च 2025 को महिलाओं के खाते में एकमुश्त 7500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस प्रकार की कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है और न ही सरकार की तरफ से कोई घोषणा की गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article