मंईयां सम्मान योजना से कट सकता है लाखों महिलाओं का नाम, जानें क्या है वजह

झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) चलाई जाती है। खबर आ रही है कि राज्य की इस योजना से लाखों महिलाओं का नाम कट सकता है। योजना में पिछले कुछ समय के दौरान कई फर्जी आवेदन भी किये गए हैं। अब योजना के सभी आवेदकों की जांच की जा रही है और कोई भी ऐसा आवेदन जो योजना की पात्रता के अनुसार सही नहीं है, उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा।

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न राज्य की सरकारों द्वारा बहुत सी आर्थिक कल्याण योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) चलाई जाती है। इस योजना की शुरुआत पिछले साल ही की गई थी और फिलहाल राज्य की 58 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि राज्य की इस योजना से लाखों महिलाओं का नाम कट सकता है। आइये जानते हैं कि इस योजना से किन महिलाओं का नाम कट सकता है और आखिर इसके पीछे वजह क्या है?

Maiya Samman Yojana

मंईयां सम्मान योजना से कट सकता है लाखों महिलाओं का नाम

इन महिलाओं का कटेगा नाम

मंईयां सम्मान योजना के तहत विशेष रूप से उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो किसी और आर्थिक योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रही हैं। लेकिन योजना में पिछले कुछ समय के दौरान कई फर्जी आवेदन भी किये गए हैं। अब योजना के सभी आवेदकों की जांच की जा रही है और कोई भी ऐसा आवेदन जो योजना की पात्रता के अनुसार सही नहीं है, उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा और वो योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगी। अगर आप भी योजना का लाभ प्राप्त करती हैं तो नीचे पात्रता संबंधित नियमों को देखकर यह पता कर सकती हैं कि आपका नाम कटेगा या नहीं।

End of Feed