यूटिलिटी

दिल्ली की उन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500, जिनके पास नहीं हैं ये जरूरी डाक्यूमेंट्स

अपने वादे को पूरा करता हुए दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को पात्रता संबंधित कुछ शर्तों का खास ध्यान रखना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे डाक्यूमेंट्स और शर्तों के बारे में बता रहे हैं जिनके बिना दिल्ली की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

Image

दिल्ली की उन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500

Photo : iStock

Mahila Samriddhi Yojana Delhi: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। सत्ता में आने के बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए कई जरूरी घोषणाएं भी की हैं। चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अपने वादे को पूरा करता हुए दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। हालांकि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को पात्रता संबंधित कुछ शर्तों का खास ध्यान रखना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे डाक्यूमेंट्स और शर्तों के बारे में बता रहे हैं जिनके बिना दिल्ली की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

वोटर आईडी कार्ड है जरूरी

महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक नियमों में से एक दिल्ली का 5 साल पुराना वोटर आईडी या आधार कार्ड होना जरूरी है। ऐसी महिलाएं, जिन्होंने हाल-फिलहाल में ही वोटर आईडी कार्ड बनवाया है, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं। इसके साथ ही महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए केवल तभी वो महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

BPL कार्ड भी जरूरी

महिला समृद्धि योजना के लिए आवश्यक अन्य नियमों और पात्रता संबंधित शर्तों में से एक BPL कार्ड भी है। भारत में मौजूद ऐसे सभी परिवारों, जो गरीबी रेखा से नीचे हैं, को BPL कार्ड जारी किया जाता है। अगर दिल्ली की निवासी महिलाएं, महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो उनके पास BPL कार्ड होना भी जरूरी है। ऐसी महिलाएं जिनके पास BPL कार्ड नहीं है, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।

परिवार की सालाना आय

ऐसी सभी महिलाएं जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा है, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं। अन्य जरूरी दस्तावेजों और नियमों-शर्तों के साथ ही महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास पैन कार्ड होना भी बेहद जरूरी है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article